आज का राशिफल: कैसा रहेगा शुक्रवार (20 जून]) का दिन?, पढ़ें मेष से कन्या राशि वालों का Rashifal
Aaj ka Rashifal 20 June 2025: मेष से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।
कैसा रहेगा आज का राशिफल?, पढ़ें
Aaj ka Rashifal, 20 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (20 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (20 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर कन्या राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिरदर्द हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
व्यवसाय में किसी नए प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने निवेश से लाभ संभव है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें—पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
व्यापार में नया सौदा होने की संभावना है। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज निर्णयों में धैर्य रखें। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में तालमेल बना रहेगा। थकान महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है।
सिंह राशि (Leo)
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में गति आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
दिन औसत रहेगा। छोटे निवेश से लाभ होगा। व्यापार में कोई नई शुरुआत टालें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्या। संयम रखें।