Aaj ka Rashifal 18 August 2025: आज का राशिफल | सोमवार | मेष से कन्या का दैनिक भविष्यफल

सोमवार, 18 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और धन के शुभ संकेत।

Updated On 2025-08-17 20:00:00 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार 18 अगस्त 2025, सोमवार को चंद्रमा का गोचर कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार आज का दिन मेष से कन्या राशि वालों के लिए खास रहेगा। मेष राशि के जातकों की बड़ी चुनौतियां समाप्त हो सकती हैं और मेहनत का फल मिलेगा। वहीं कर्क राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए धैर्य और संतुलन जरूरी होगा। आइए जानते हैं सोमवार का चंद्र राशिफल मेष से कन्या राशि तक।

मेष राशिफल 18 अगस्त 2025 (Aaj ka Mesh Rashifal)

मेष राशि वालों को आज आर्थिक योजनाओं में स्थिरता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण और भविष्य की तैयारी से मन शांत रहेगा। कार्यस्थल पर भाई-बंधुओं या छोटे सहयोगियों का समर्थन मिलेगा, जिससे चुनौतियां हल होंगी। लगातार मेहनत की आवश्यकता रहेगी पर अंततः संतोषदायक परिणाम सामने आएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए आराम और पोषण पर विशेष ध्यान दें।

लकी रंग: सफेद, शुभ अंक: 4

वृषभ राशिफल 18 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

घर-संवार और भावनात्मक स्थिरता आपके लिए आज केंद्र में रहेगी। परिवार में मेलजोल और सद्भाव बना रहेगा। संभवतः किसी छोटी यात्रा या घरेलू बदलाव की योजना भी हो सकती है। वित्तीय रूप से दिन सामान्य रहेगा, संभावित आकस्मिक लाभ की संभावना है। परिवारिक समर्थन से आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। थकान या हल्का अस्वस्थ महसूस हो सकता है, दवा और पोषण पर ध्यान रखें।

लकी रंग: नारंगी, शुभ अंक: 2

मिथुन राशिफल 18 अगस्त 2025 (Aaj ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आपके लिए रचनात्मकता और संवाद कौशल से भरा रहेगा। सामाजिक संबंधों में स्पष्टता आएगी और कार्य में सहयोग मिलेगा। यात्रा या निवेश से संबंधी मामलों में लाभ संभव है, संचार माध्यम में निखार रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और सकारात्मक संवाद की संभावना रहेगी। मानसिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। स्वस्थ्य गतिविधियां आत्मबल बढ़ा सकती हैं।

लकी रंग: पर्पल, शुभ अंक: 1

कर्क राशिफल 18 अगस्त 2025 (Aaj ka Kark Rashifal)

आज भावनात्मक रूप से थोड़ी अनिश्चितता महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। यह समय संयम और धैर्य से काम लेने का है। वित्तीय दृष्टि से संपत्ति से लाभ संभव है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं, पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आवेग से बचें। विशेष रूप से पाचन या चिंता संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

लकी रंग: हल्का सफेद, शुभ अंक: 7

सिंह राशिफल 18 अगस्त 2025 (Aaj ka Singh Rashifal)

आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता आज उच्च स्तर पर रहेगी। अगर सामाजिक या सार्वजनिक कार्यों में लगे हैं तो आपका प्रभाव बढ़ेगा। नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है और आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा। निवेश की संभावना भी मजबूत है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनी रहेगी। यात्रा का योग संभव है, जो रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा। ऊर्जावान रहेंगे, नए कार्यों के लिए उत्साहित महसूस करेंगे।

लकी रंग: हल्का ला, शुभ अंक: 11

कन्या राशिफल 18 अगस्त 2025 (Aaj ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं को क्रियान्वित करने में उपयुक्त रहेगा। करियर एवं शिक्षा में प्रगति दिखाई देगी। पुराने प्रोजेक्ट्स या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से, आय स्रोत बढ़ेंगे और निवेश पर सकारात्मक संभावनाएं रहेंगी। जीवनसाथी या साथी के साथ रोमांटिक समय मिल सकता है, संबंधों में मिठास बनी रहेगी। हल्की सी चेस्ट या प्रतिरक्षा संबंधी समस्या संभव है लेकिन सावधानी आवश्यक। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें, खुद पर भरोसा बनाए रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लकी रंग: गोल्डन, शुभ अंक: 14

तुला से मीन राषि का राषिफल यहां पढ़ें 

Tags:    

Similar News