12 september राशिफल: शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal
12 september राशिफल: शुक्रवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।
आज का चंद्र राशिफल राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 12 सितंबर 2025 को मेष राशि वालों को रिश्तों को लेकर संयम बरतने की जरूरत है। तुला वालों को धन लाभ होगा। कुंभ को व्यवसाय में सफलता के योग हैं। कर्क वालों के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। मीन वालों की कोई डील पक्की होने की वजह से दिन काफी खुशनुमा बीतेगा।
मेष से मीन सभी 12 राशि वाले जातकों के लिए करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? पढ़िए जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज का चंद्र गोचर पर आधार पर आज का राशिफल।
मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। चंद्रमा आपकी सप्तम भाव में है, जिससे रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो साझेदारी के मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से समर्थन मिल सकता है, लेकिन आपको अपने शब्दों में संयम रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। शाम के समय जीवनसाथी से संवाद बढ़ाएं। गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ रंग: मैरून, शुभ उपाय: भगवान हनुमान को गुड़ चढ़ाएं।
वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rasshifal)
बृहस्पति आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आज का दिन विशेष ऊर्जा से भरा होगा। आपके भीतर आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, विशेषकर यदि आप शिक्षण, कानून या वित्त से जुड़े हैं। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है, इसलिए भोजन में संयम रखें। छात्रों के लिए दिन शुभ है। कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी बेहतर दिशा में जाएगी।
शुभ रंग: हल्का पीला, शुभ उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।
मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आप बहुत सक्रिय और उत्साही रहेंगे। चंद्रमा पंचम भाव में है, जिससे रचनात्मक सोच और संप्रेषण की क्षमता बढ़ेगी। जो लोग मीडिया, लेखन या कला के क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, और दांपत्य जीवन में रोमांच लौटेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम है, लेकिन आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। बच्चों से संबंधित कोई चिंता हल हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी नीला, शुभ उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज का दिन घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने का है। मन थोड़ा भावुक रहेगा, लेकिन इसे अपनी ताकत बनाएं। प्रॉपर्टी या घर से जुड़े मामलों में निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। कामकाज में धीमी गति रहेगी, लेकिन किसी पुराने सहकर्मी से मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर है, लेकिन बचत की योजना बनाना जरूरी है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम का समय परिवार के साथ बिताने के लिए उत्तम है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद, शुभ उपाय: चावल और दूध का दान करें।
सिंह राशि (aaj ka singh rashifal)
आपकी नेतृत्व क्षमता आज रंग लाएगी। साहस और आत्मविश्वास से आप अपने काम में दूसरों को प्रभावित करेंगे। छोटे भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। मार्केटिंग, मैनेजमेंट और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा के योग हैं और यात्रा लाभदायक भी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ खाकर दिन की शुरुआत करें।
कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आप व्यवस्थित और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे, जो आपके काम में सफल बनाएगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। यदि आपने हाल ही में निवेश किया है तो उसके अच्छे परिणाम दिख सकते हैं। कार्यस्थल पर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियां निभाने में आज थोड़ा समय कम मिलेगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
शुभ रंग: हरा, शुभ उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या विष्णु मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।
तुला राशि (aaj ka tula rasshifal)
आज का दिन आपके लिए संतुलन और निर्णय लेने का है। भावनात्मक रूप से आप थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर विचार करेंगे, लेकिन निर्णय जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक जीवन में स्नेह और संवाद बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ उपाय: मां दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
कई पुराने विचार और यादें आज आपके सामने आ सकती हैं। मन एकांत चाहेगा, लेकिन ज़िम्मेदारियां पीछा नहीं छोड़ेंगी। कार्यस्थल पर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन आपके आत्मबल से स्थिति संभल जाएगी। प्रेम में पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कमजोर है। विशेषकर नींद और थकान की समस्या हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक बातचीत राहत दे सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल, शुभ उपाय: शिवलिंग पर जल और लाल फूल चढ़ाएं।
धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज का दिन सामाजिक जुड़ाव और विस्तार का है। आप अपने विचारों और योजनाओं को लोगों के सामने रखने में सफल होंगे। नेटवर्किंग, सेमिनार या टीम मीटिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन खास है। कोई नई दिशा मिल सकती है। माता-पिता से सलाह लेकर कोई बड़ा निर्णय लें। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। यात्रा का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: पीला, शुभ उपाय: बृहस्पति मंत्र "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का 108 बार जाप करें।
मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आपको प्रोफेशनल फ्रंट पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपके काम पर किसी वरिष्ठ की नजर है। गलती से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। कार्यभार थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन अनुशासन से आप सब कुछ संभाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। जीवनसाथी से कोई सकारात्मक चर्चा संभव है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन घुटनों या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: स्लेटी, शुभ उपाय: काली उड़द दान करें या किसी बुजुर्ग को कम्बल दें।
कुम्भ राशि (aaj ka kumbh rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक उन्नति और अध्यात्म की ओर झुकाव का है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या गुरु से मुलाकात हो सकती है जो जीवन में नई दिशा देगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को विदेशी स्रोत से लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में रोमांच और परिपक्वता दोनों दिखेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ानी होगी। छोटी यात्राएं संभव हैं, जो लाभदायक रहेंगी।
शुभ रंग: आसमानी नीला, शुभ उपाय: जल में थोड़ा केसर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
मीन राशि (aaj ka meen rashifal)
मीन राशि के लिए दिन परिवर्तनकारी रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या नई डील फाइनल हो सकती है। निजी जीवन में गहराई बढ़ेगी। कोई भावनात्मक निर्णय लेना पड़ सकता है। कामकाज में सतर्कता जरूरी है क्योंकि कोई छोटी सी गलती बड़ा असर डाल सकती है। सेहत सामान्य है, लेकिन त्वचा या एलर्जी से सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा, शुभ उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।