10 नवंबर का राशिफल: सोमवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल 10 नवंबर 2025, सोमवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
आज का चंद्र राशिफल राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 10 नवंबर 2025, सोमवार का दिन चंद्र गोचर के हिसाब से कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज मेष राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको छोटी-छोटी बात नाराज कर सकती है। सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा, किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा तो वहीं कई राशियों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।
"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।
मेष राशि (Aries)
आज आत्मविश्वास और उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। परंतु जल्दबाजी में किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर न करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथी से छोटी-सी बात पर नाराजगी हो सकती है, संभलकर बोलें।
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन संतुलन और संयम से भरा रहेगा। कार्य में स्थिरता आएगी। किसी नए निवेश की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा, लेकिन किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी की आरती करें और कमल पुष्प अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
सुबह के समय कुछ तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश के साथ आर्थिक सुधार और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेमी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आत्मविश्लेषण और भावनाओं से जुड़ा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। यदि कोई निर्णय लेना हो तो दोपहर बाद का समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भावनाओं की अधिकता रिश्तों को और गहरा बनाएगी।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चावल या दूध का दान करें।
सिंह राशि (Leo)
आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यों में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। साथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जप करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी लेकिन आप अपनी मेहनत से सबको पीछे छोड़ देंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और भोजन में संयम रखें। अनबन को सुलझाने के लिए समय सही है।
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन सौभाग्य और समृद्धि का संकेत दे रहा है। धन से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। परंतु गुस्से और जल्दबाजी से बचें। रोमांटिक पलों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: नीला
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज मन में द्वंद्व रहेगा। किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं। साथी की भावनाओं को समझें, वाद-विवाद से बचें।
शुभ रंग: मैरून
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius)
भाग्य का साथ मिलेगा। आज लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय शुभ है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन शाम तक परिस्थितियां सुधर जाएंगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। किसी पर जल्द भरोसा न करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। प्रियजन से दूरी महसूस हो सकती है, संवाद बनाएं रखें।
शुभ रंग: धूसर
उपाय: शनि देव को तिल और तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आपकी मेहनत का आज अच्छा परिणाम मिलेगा। समाज और कार्यस्थल पर आपकी छवि निखरेगी। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी। पुराने परिचितों से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। साथी से संबंधों में सामंजस्य रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गरीबों को कंबल या वस्त्र दान करें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन भावनात्मक रूप से सशक्त रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता उभर कर सामने आएगी। व्यवसाय में नया अनुबंध मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रोमांटिक संबंधों में नई शुरुआत संभव है।
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।