Aaj Ka Panchang 30 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 30 July 2025: यहां पढ़ें बुधवार (30 जुलाई 2025) को सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
Aaj Ka Panchang 30 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 30 जुलाई 2025, बुधवार को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 2:42 बजे तक प्रभावी रहेगी। साथ ही, आज का दिन सिद्ध योग और हस्त नक्षत्र जैसे शुभ संयोगों से युक्त है, जिससे किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल माना जा रहा है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय।
आज का पंचांग
तिथि: षष्ठी (शुक्ल पक्ष)
वार: बुधवार
नक्षत्र: हस्त – रात 9:53 बजे तक
योग: सिद्ध – रात 3:40 बजे तक
सिद्ध योग को शुभता और सफलता प्रदान करने वाला योग माना गया है। इस योग में की गई साधना, पूजा-पाठ, या नए कार्यों की शुरुआत विशेष फलदायी मानी जाती है।
सूर्य-चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय: 05:41 AM
सूर्यास्त: 07:13 PM
चंद्रोदय: 10:44 AM
चंद्रास्त: 10:28 PM
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:18 AM से 05:00 AM
प्रातः संध्या: 04:39 AM से 05:41 AM
विजय मुहूर्त: 02:43 PM से 03:37 PM
गोधूलि मुहूर्त: 07:13 PM से 07:34 PM
सायाह्न संध्या: 07:13 PM से 08:16 PM
अमृत काल: 03:16 PM से 05:02 PM
निशीथ मुहूर्त: 12:07 AM (31 जुलाई) से 12:49 AM (31 जुलाई)
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग: सुबह 05:41 AM से रात 09:53 PM तक
राहुकाल का समय
दिल्ली: 12:27 PM – 02:09 PM
मुंबई: 12:45 PM – 02:22 PM
लखनऊ: 12:13 PM – 01:53 PM
भोपाल: 12:26 PM – 02:06 PM
आज का विशेष पर्व
आज भगवान विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि की जयंती भी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि कल्कि अवतार कलियुग में अधर्म के नाश और धर्म की पुनः स्थापना के लिए प्रकट होंगे। इस अवसर पर भक्तगण उपवास रखते हैं, कल्कि पूजन करते हैं और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करते हैं।
अनिल कुमार