Aaj Ka Panchang 10 August 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 10 August 2025: यहां पढ़ें रविवार (10 अगस्त 2025) को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
Aaj Ka Panchang 10 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार, 10 अगस्त 2025 से भाद्रपद माह की शुरुआत हो रही है। इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो दोपहर 12:11 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज के दिन अशून्यशयन व्रत भी रखा जाएगा, जो वैवाहिक सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
आज के पंचांग में शोभन योग, धनिष्ठा नक्षत्र और अभिजीत मुहूर्त जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से जानते हैं आज का पूरा पंचांग, राहुकाल और शुभ समय।
10 अगस्त 2025 का पंचांग
माह: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: प्रतिपदा (12:11 PM तक), उसके बाद द्वितीया
वार: रविवार
नक्षत्र: धनिष्ठा (1:53 PM तक)
योग: शोभन (रात 12:02 AM तक)
चंद्रमा की राशि: कुंभ
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 AM से 12:52 PM तक
व्रत/उत्सव: अशून्यशयन व्रत
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05:47 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:05 बजे
आज का राहुकाल
दिल्ली 05:26 PM – 07:06 PM
मुंबई 05:33 PM – 07:10 PM
लखनऊ 05:09 PM – 06:48 PM
भोपाल 05:19 PM – 06:57 PM
अशून्यशयन व्रत का महत्व
अशून्यशयन व्रत प्रत्येक वर्ष भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और दांपत्य जीवन में कभी शून्यता नहीं आती। विशेष रूप से विवाहित स्त्रियां इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करती हैं।
10 अगस्त को भाद्रपद मास का शुभारंभ कई महत्वपूर्ण योगों और व्रतों के साथ हो रहा है। आज का दिन पूजा-पाठ, व्रत और आत्मचिंतन के लिए उत्तम है। शोभन योग और अभिजीत मुहूर्त जैसे संयोग इसे और भी शुभ बना रहे हैं।
अनिल कुमार