9 june ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगी तरक्की, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

9 june ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 9 जून का अंक राशिफल।

Updated On 2025-06-08 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

9 june ka Ank Rashifal: आज 9 जून है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (9/06/2025, 9+0+6+2+0+2+5 =24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 है, जिसका जोड़ 6 (2+4=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 9 जून का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आत्मविश्वास से आपका दिन भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। लोग आपका फेवर लेंगे। नेतृत्व करने के अवसर मिल सकता है। लाल रंग शुभ रहेगा। शाम के वक्त धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

मूलांक 2 (MULANK 2)
किसी की बातों में आकर भावनाओं में बहने से बचें। मन थोड़ा चंचल रह सकता है, लेकिन धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में आपको सहयोग करने की जरूरत है।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन नई योजनाएं आपके लिए ला सकता है। दिन की शुरुआत शुभ कार्यों के साथ हो सकती है। गुरुजन या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। पीला वस्त्र पहनना लाभदायक होगा। मदद मिलने की संभावना है।

मूलांक 4 (MULANK 4)
दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी हो सकती है। लेकिन शाम का वक्त आपके फेवर में रहेगा। ऑफिस या व्यापार में अचानक बदलाव संभव है। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं ला सकता है। संचार माध्यम से लाभ होगा। इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा का योग बन रहा है।

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज आपके सौंदर्य, कला और रिश्तों से जुड़ी बातें हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन काफी सुखद है। आर्थिक स्थिति आपके फेवर में रह सकती है।

मूलांक 7 (MULANK 7)
अंदरूनी किसी बात को लेकर तनाव व बेचैनी रह सकती है। इससे निपटने का प्रयास करें। मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। जिम्मेदारियों का बोझ अधिक बढ़ सकता है, जिसकी वजह से आपको तनाव भी होने की संभावना है। शनि मंत्र का जाप करें और नीला रंग का कपड़ा पहनें।

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों का दिन जोश और साहस से भरा होगा। दिन की शुरुआत योग के साथ करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेना, पुलिस या प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। खानपान पर आपका फोकस रह सकता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News