9 July ka Ank Rashifal: पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

9 July ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 9 जुलाई 2025 का अंक राशिफल।

Updated On 2025-07-08 19:41:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

9 july ka Ank Rashifal: आज 9 जुलाई है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 9/07/2025, 9+0+7+2+0+2+5 =25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 है, जिसका जोड़ 25(2+5=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 9 जुलाई 2025 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। धन की स्थिति बेहतर रहेगी, हालांकि फिजूलखर्च से बचें। प्रेम संबंधों में ईगो आ सकता है, ध्यान रखें कि संवाद बना रहे। स्वास्थ्य में ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आंखों का ख्याल रखें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कोई पुरानी बात मन को व्यथित कर सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। कार्यस्थल पर सहयोगियों से अच्छा व्यवहार फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित फैसले टालना बेहतर होगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई आएगी। नींद की समस्या हो सकती है।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आपके लिए आज का दिन योजना बनाने और ज्ञान अर्जन के लिए शुभ रहेगा। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता के संकेत हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में गुरु जैसा मार्गदर्शन मिलेगा। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

अचानक बदलावों से दिन प्रभावित हो सकता है। आज आप बहुत अधिक व्यस्त रह सकते हैं, जिससे मानसिक थकावट हो सकती है। कार्यस्थल पर संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में स्पष्टता जरूरी है। ब्लड प्रेशर या हृदय की जांच करवाना लाभदायक रहेगा।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang, 9 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

मूलांक 5 (MULANK 5)

तेजी से फैसले लेने का दिन है। यात्रा, संचार और सौदेबाजी में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। धन आगमन के योग हैं। प्रेम में नयापन आएगा, किसी खास से मुलाकात हो सकती है। गला और त्वचा संबंधित समस्या से सावधान रहें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज सौंदर्य, प्रेम और रचनात्मकता में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों को समय दें, आपसी समझ मजबूत होगी। कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन शुभ है। खर्च अधिक हो सकता है, फिजूलखर्च से बचें। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। त्वचा और शुगर लेवल पर ध्यान देना जरूरी है।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आध्यात्मिकता और आत्मविश्लेषण का दिन है। आप अंदर से शांत रहेंगे लेकिन दूसरों की उलझनों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। काम के मामलों में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है—किसी अनुभवी की सलाह लें। निवेश से पहले जांच जरूरी है। प्रेम जीवन में दूरी बन सकती है। माइग्रेन या गैस की समस्या हो सकती है।

मूलांक 8 (MULANK 8)

परिश्रम का फल मिलने का समय है। आज आप गंभीर निर्णय ले सकते हैं, विशेष रूप से करियर और वित्त में। स्थायी लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता और परिपक्वता रहेगी। स्वास्थ्य में पुरानी बीमारी उभर सकती है, लापरवाही न करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

ऊर्जा और जुनून से भरा दिन रहेगा। किसी बड़े निर्णय या प्रतियोगिता में सफलता संभव है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। आर्थिक रूप से भी अच्छे अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी चिढ़चिढ़ाहट आ सकती है, संवाद से सुलझाएं। मांसपेशियों में खिंचाव या थकावट महसूस हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News