7 june ka Ank Rashifal: 2 और 8 मूलांक वालों को मिलेगा लाभ, इन जातकों को मिल सकती है चिंता
7 june ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 7 जून का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
7 june ka Ank Rashifal: आज 7 जून है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (7/06/2025, 7+0+6+2+0+2+5 =22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 7 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य अगर आपका अच्छा रहेगा तो आप काफी ऊर्जा के साथ कार्य कर सकते हैं। विवाद से दूरी बनाकर रहें। निवेश करना आपके लिए काफी फलदायी हो सकता है।
मूलांक 2 (MULANK 2)
यात्रा पर जा सकते हैं। सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त करेंगे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें। दिन खुशनुमा बीतेगा। समय आपके पक्ष में रहने की संभावना हैं।
मूलांक 3 (MULANK 3)
व्यर्थ की भाग दौड़ से दूरी बनाने का प्रयास करें। समय का दुरुपयोग करें, दिन काफी अच्छा गुजरेगा। लेन-देन में जल्दबाजी से आपको बचने का प्रयास करना है। विवाद से बचें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
कीमती वस्तु को आज छिपाकर रखें, नहीं तो चोरी होने की संभावना है। खरीदारी का प्लान बन सकता है। दोस्त आपका साथ देंगे। सपनों को लेकर कार्य कर सकते हैं। किसी के बहस करने से बचें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
शत्रुओं से बचकर रहें। वाणी पर ध्यान दें। नहीं तो कोई आपसे नाराजगी जाहिर कर सकता है। दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेंगे। खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
भाग्य आपका साथ देगा। रोजगार प्राप्त की दिशा में कार्य करने के लिए आगे आ सकते हैं। निवेश में लाभ मिलेगा। शत्रुओं से बचने का प्रयास करें। फैमिली का भरपूर साथ मिलेगा। बिना मतलब के किसी से बहसबाजी करने से बचें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज खर्चा आपका काफी बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आपको तनाव भी महसूस हो सकता है लेकिन घबराएं नहीं। धैर्य के साथ कार्य करें। शाम का समय आपके फेवर में रहने की संभावना है।
मूलांक 8 (MULANK 8)
प्रेम प्रसंग को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मान सम्मान में आपके वृद्धि हो सकती है। पैसे कमाने के नए जरिए आपको प्राप्त होंगे। छात्रों को भी सफलता मिलेगी।
मूलांक 9 (MULANK 9)
करियर को लेकर चिंता हो सकती है। धन लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में दिन खुशनुमा बीतेगा। प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी पर भी भरोसा करने से पहले विचार-विमर्श जरूर करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452