6 june ka Ank Rashifal: मूलांक 1 और 9 वालों को मिलेगी गुड न्यूज, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 6 जून का अंक राशिफल।

Updated On 2025-06-05 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

6 june ka Ank Rashifal: आज 6 जून है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (6/06/2025, 6+0+6+2+0+2+5 =21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3 (2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी गुरु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 6 जून का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
स्थाई संपत्ति आपको बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। आय के नए साधन आपको जरूर प्राप्त होंगे। जीवन सुख में व्यतीत होने की संभावना है। घर बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

मूलांक 2 (MULANK 2)
धन की आशंका दिख रही है। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। थकान दिन भर बनी रहेगी। बिजनेस व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी में सुकून से आप रहेंगे। यात्रा आपकी मनोरंजन रहने की संभावना है।

मूलांक 3 (MULANK 3)
यात्रा में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। शारीरिक कष्ट आपको हो सकता है। पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखना चाहिए। कीमती बस्तु इधर की उधर हो सकती है, सावधानी रखें।

मूलांक 4 (MULANK 4)
धर्म कर्म में रुचि आपकी ज्यादा रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में दिन ठीक रहेगा। किसी बड़े काम की रुकावट दूर हो सकती है। लाभ के अवसर आपके हाथ में आ सकते हैं। बिजनेस व्यापार लाभदायक रहेगा।

मूलांक 5 (MULANK 5)
नए प्लान पर आपको फायदा होगा। कार्य प्रणाली में सुधार करने की संभावना है। नए आय के स्रोत प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस व्यापार मनुकूल लाभ देंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से आपको ज्यादा लाभ होने की संभावना है।

मूलांक 6 (MULANK 6)
बकाया वसूली के प्रयास आज करने से सफल रहेंगे। व्यवसाय की यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। नौकरी में अनुकूलता प्राप्त होने की संभावना है। कोई बड़ा काम करने की इच्छा आपके अंदर से जरूर जागृत होगी। चिंता तथा तनाव आपकी लाइफ में बनी रहेगी।

मूलांक 7 (MULANK 7)
ज्यादा खर्चा आपके सामने आ सकते हैं। बाद में आपका स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराने रोग के कारण घर वाले परेशान हो सकते हैं। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। किसी भी परिचित व्यक्ति से ज्यादा मेलजोल आपको बढ़ाने से आज बचना चाहिए।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आय प्राप्त करने को लेकर आपको ध्यान देना होगा। किसी विशेष कार्य की चिंता आपके मन में रहेगी। घर में फैमिली का सपोर्ट आपको प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है।

मूलांक 9 (MULANK 9)
कहीं दूर से आपको गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है। कॉन्फिडेंस में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। जोखिम उठाने का साहस आपके अंदर आएगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से आज आप भर रहेंगे। आलस्य के कारण कई कार्य आप नहीं कर पाएंगे।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News