27 june ka Ank Rashifal: यहां पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 27 जून का अंक राशिफल।

Updated On 2025-06-27 15:58:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

27 june ka Ank Rashifal: आज 27 जून है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/06/2025, 27+0+6+2+0+2+5 =42) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 42 है, जिसका जोड़ 6(4+2=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 27 जून का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को मानेंगे। कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है। ध्यान रखें कि अहंकार न आने दें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर रह सकते हैं, लेकिन पारिवारिक सहयोग से स्थिति संतुलित होगी। आज कोई रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मूलांक 3 (MULANK 3)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज कोई नई योजना या विचार आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों के लिए दिन उत्तम है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ाएगी। तकनीकी या शोध से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

मूलांक 5 (MULANK 5)
यात्रा या नई योजना की शुरुआत के लिए श्रेष्ठ दिन है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कार्यों को तीव्र गति से पूरा कर पाएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा। कोई पारिवारिक आयोजन या सजावट से जुड़ा कार्य संभव है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। फैशन, कला और संगीत से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आत्मनिरीक्षण के लिए उत्तम है। अध्यात्म या ध्यान से जुड़े रहना आपके मानसिक संतुलन को बेहतर बनाएगा। निवेश या निर्णय में जल्दबाज़ी से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 1

मूलांक 8 (MULANK 8)
कर्म प्रधान दिन रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां मजबूत होंगी। किसी पुराने कार्य की सफलता आज आपको संतोष दे सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 4

मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। किसी चुनौती को स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज सेवा या दूसरों की सहायता करने से आत्मिक शांति मिलेगी। छोटे विवादों से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News