1 July ka Ank Rashifal: इन 3 मूलांक वालों का बीतेगा उतार-चढ़ाव भरा दिन, पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का अंक राशिफल

1 July ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 1 जुलाई 2025 का अंक राशिफल।

Updated On 2025-07-01 17:44:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

1 July ka Ank Rashifal: आज 1 जुलाई है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (01/06/2025, 1+0+7+2+0+2+5 =17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8(1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनि है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 1 जुलाई 2025 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना ज़रूरी है। मन शांत रहेगा, लेकिन दूसरों को समझने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 2 (MULANK 2)
किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रहेगा। माता से लाभ या मार्गदर्शन मिल सकता है।

मूलांक 3 (MULANK 3)
प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें। वरिष्ठों से मदद मिलने की संभावना है। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं।

मूलांक 4 (MULANK 4)
नई योजना पर काम करने का उत्तम समय है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा जिससे मनोबल बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी हो सकती है।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। वसूली के प्रयास सफल हो सकते हैं। घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें और अनावश्यक विवाद से बचें।

मूलांक 6 (MULANK 6)
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ संवाद में सुधार की ज़रूरत है। दोस्तों की सहायता उपयोगी सिद्ध होगी।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार में सफलता के संकेत हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मूलांक 8 (MULANK 8)
नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिरता बनी रहेगी। घर-परिवार में संतुलन रहेगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा और नई योजना पर विचार संभव है।

मूलांक 9 (MULANK 9)
पुराने साथियों से मुलाकात संभव है। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार में किसी की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News