8 September 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल
8 September 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें सोमवार (8 सितंबर 2025) भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
8 September 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 8 सितंबर 2025, सोमवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से 16 दिन तक पूर्वजों की स्मृति में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्मकांड किए जाएंगे। धार्मिक दृष्टिकोण से यह समय आत्मा की शांति और पितरों के आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन के पंचांग के प्रमुख पहलू और शुभ-अशुभ समय।
आज का पंचांग
तिथि: कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
वार: सोमवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद (रात 8:03 PM तक)
योग: यायीजय (रात 9:12 PM तक)
चंद्रमा: कुंभ राशि में
सूर्योदय: 06:03 AM (स्थान के अनुसार भिन्नता संभव)
सूर्यास्त: 06:42 PM
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:52 AM – 05:38 AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:11 PM – 01:01 PM
विजय मुहूर्त: 02:40 PM – 03:29 PM
गोधूलि मुहूर्त: 06:47 PM – 07:10 PM
अमृत काल: 09:48 AM – 11:21 AM
पितृ तर्पण का शुभ समय
आज पितृ पक्ष का पहला दिन है। इस दिन प्रतिपदा तिथि पर जिन पितरों की मृत्यु इसी तिथि को हुई थी, उनका श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। कुतुप मुहूर्त इस कर्म के लिए सबसे पवित्र माना गया है।
कुतुप मुहूर्त: 11:53 AM- 12:44 PM
आज का राहुकाल
- दिल्ली 07:36 AM- 09:11 AM
- मुंबई 07:58 AM- 09:31 AM
- लखनऊ 07:22 AM- 08:56 AM
- भोपाल 07:38 AM- 09:11 AM
क्या करें और क्या न करें
क्या करें?
- पवित्र जल से स्नान करें
- तिल, कुश, जल और अन्न से तर्पण करें
- ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराएं
- पितरों के नाम से दान करें
क्या न करें
- शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश टालें
- मन में क्रोध या द्वेष न रखें
- मांस, शराब या अन्य तामसिक भोजन से परहेज करें