6 August 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल
6 August 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें बुधवार (6 अगस्त 2025) सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
6 August 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है क्योंकि प्रदोष व्रत का आयोजन किया जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र।
आज के प्रमुख योग और नक्षत्र
तिथि: श्रावण शुक्ल द्वादशी (2:09 PM तक)
योग: विष्कुम्भ योग जो कि 7 अगस्त सुबह 6:42 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह योग कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।
नक्षत्र: मूल नक्षत्र दोपहर 1 बजे तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रवेश होगा।
व्रत और पर्व
प्रदोष व्रत: भगवान शिव को समर्पित यह व्रत त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है और शाम को शिव पूजन के साथ इसका समापन होता है। विशेषकर जब प्रदोष व्रत बुधवार को पड़े, तो इसे 'सौम्य प्रदोष' भी कहते हैं और यह बुद्धि, स्वास्थ्य और संतुलन की प्राप्ति में सहायक होता है।
आज का राहुकाल
दिल्ली दोपहर 12:27 से 02:07 तक
मुंबई दोपहर 12:44 से 02:21 तक
लखनऊ दोपहर 12:12 से 01:52 तक
भोपाल दोपहर 12:26 से 02:04 तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5:45 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:08 बजे
06 अगस्त का दिन शिव भक्ति और संयम के लिए उत्तम है। प्रदोष व्रत करने वाले भक्तों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी होगा। हालांकि, विष्कुम्भ योग और राहुकाल का विशेष ध्यान रखें और नए काम से पहले शुभ मुहूर्त की पुष्टि जरूर कर लें। मूल नक्षत्र का प्रभाव दोपहर तक रहेगा, जो कुछ राशियों के लिए निर्णायक हो सकता है।
अनिल कुमार