5 अगस्त 2025 का चंद्र राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें Aaj ka Rashifal
Aaj Ka rashifal: 5 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा दिन, क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।
Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेगा। जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। आज तुला राशि वालों को समझदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मकर वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी के बहकावे में आने से बचने का प्रयास करना है। यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) तुला से मीन वालों का कैसा बीतेगा दिन?
तुला (Libra)
आज का दिन: संतुलन और समझदारी से दिन को बेहतर बना पाएंगे। रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
प्यार: प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
करियर: सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। टीम प्रोजेक्ट में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है।
पैसा: व्यापार में लाभ के योग हैं। खर्च और आमदनी में अच्छा संतुलन रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
लकी अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन: पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।
प्यार: संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। मन की बात साझा करने से रिश्ता मजबूत होगा।
करियर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बॉस से सराहना मिलेगी।
पैसा: उधार या लोन चुकाने का समय अनुकूल है। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: मरून
लकी अंक: 9
धनु (Sagittarius)
आज का दिन: साहस और आत्मबल से कठिन कार्यों में भी सफलता मिलेगी। मन थोड़ा उथल-पुथल में रह सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे।
प्यार: दूरी खत्म होगी, नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। अविवाहितों को रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है।
करियर: कोई नई डील फायदे का सौदा साबित हो सकती है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
पैसा: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
लकी अंक: 3
मकर (Capricorn)
आज का दिन: दिन मिलाजुला रहेगा। किसी जरूरी कार्य में विलंब हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें, लाभ मिलेगा।
प्यार: पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
करियर: कार्यस्थल पर रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से सुलझा लेंगे।
पैसा: फाइनेंशियल प्लानिंग करने का दिन है। फिजूलखर्ची से बचें।
शुभ रंग: ग्रे
लकी अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन: नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है। सोच और योजना में बदलाव आएगा।
प्यार: पुराने संबंध फिर से जीवन में दस्तक दे सकते हैं। प्रेम में नयापन महसूस होगा।
करियर: क्रिएटिव या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोग चमक सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकता है।
पैसा: वित्तीय स्थिति सुधर रही है। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग: फिरोज़ी
लकी अंक: 4
मीन (Pisces)
आज का दिन: मन आध्यात्मिक रुझान की ओर आकर्षित रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
प्यार: रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। साथी के साथ समय बिताना सुकून देगा।
करियर: सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से बात करते समय विनम्र रहें।
पैसा: पैसे के मामले में लाभ मिलेगा, लेकिन अनचाही खरीदारी से बचें।
शुभ रंग: सिल्वर
लकी अंक: 7