31 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

31 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां पढ़ें गुरुवार (31 जुलाई 2025) सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-07-30 18:33:00 IST

31 July 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह तिथि पूरे दिन और रात्रि में बनी रहेगी और अगले दिन भोर 4 बजकर 59 मिनट तक प्रभावी रहेगी। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है, क्योंकि आज श्री शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही, महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती भी आज ही के दिन है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

आज के प्रमुख योग और नक्षत्र

साध्य योग: आज रात 4:32 बजे तक रहेगा। यह योग शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।

नक्षत्र: आज रात 12:42 बजे तक चित्रा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक है, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: प्रातः 5:42 बजे

सूर्यास्त: सायं 7:13 बजे

आज के प्रमुख शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:18 से 5:00 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:42 से 3:37 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:13 से 7:34 बजे तक

अमृत काल: शाम 5:32 से 7:20 बजे तक

निशिता मुहूर्त: रात्रि 12:07 से 12:49 (1 अगस्त) तक

राहुकाल

दिल्ली: दोपहर 2:09 से 3:50 तक

मुंबई: 2:22 से 4:00 बजे तक

लखनऊ: 1:53 से 3:34 बजे तक

कोलकाता: 1:22 से 3:01 बजे तक

आज की यात्रा की शुभ दिशा

यदि आप आज किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु यात्रा कर रहे हैं, तो दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिशा को प्राथमिकता दें। यदि आपकी यात्रा की दिशा अनुकूल नहीं है, तो घर के अंदर पहले दक्षिण-पश्चिम दिशा में सात कदम चलकर फिर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। यह उपाय यात्रा को शुभ और निर्विघ्न बनाता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News