3 October 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

3 October 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें शुक्रवार (3 अक्टूबर 2025) अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-10-02 19:20:00 IST

3 October 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है, जो शाम 6:33 बजे तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज पापांकुशा एकादशी का व्रत है, जिसे मोक्षदायिनी और पुण्यफल देने वाली एकादशी कहा गया है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज का पंचांग

  • हिंदू तिथि: आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी (सायं 6:33 PM तक), इसके बाद द्वादशी
  • वार: शुक्रवार
  • नक्षत्र: श्रवण (सुबह 9:34 AM तक), बाद में धनिष्ठा
  • योग: धृति (रात्रि 9:45 PM तक), फिर शूल
  • करण: विष्टि (सुबह 6:58 AM तक), फिर बव (सायं 6:33 PM तक)

सूर्य-चंद्र ग्रह स्थितियां

  • सूर्योदय: सुबह 6:23 AM
  • सूर्यास्त: शाम 6:08 PM
  • चंद्रमा की राशि: मकर (रात्रि 9:27 PM तक), इसके बाद कुंभ
  • सूर्य की राशि: कन्या राशि में

आज के प्रमुख व्रत एवं त्यौहार

पापांकुशा एकादशी व्रत: विष्णु भक्ति और पापों से मुक्ति के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। भक्तजन व्रत, उपवास और रात्रि जागरण कर पुण्य अर्जित करेंगे।

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:52 AM-12:39 PM
  • अमृत काल: रात 10:55 PM-12:29 AM
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:47 AM-5:35 AM
  • गोधूलि मुहूर्त: 6:01 PM-7:38 PM
  • प्रदोष काल: 6:31 PM-7:41 PM

अशुभ समय

  • राहुकाल: 10:47 AM-12:15 PM
  • यमगण्ड: 3:12 PM-4:40 PM
  • दुर्मुहूर्त: 08:44 AM-09:31 AM, 12:39 PM – 01:26 PM
  • वर्ज्यम्: 01:30 PM-03:04 PM

क्यों खास है आज का दिन?

3 अक्टूबर का दिन धार्मिक दृष्टि से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पापांकुशा एकादशी है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और शास्त्रों के अनुसार, इसे करने से न केवल वर्तमान जन्म के पाप मिटते हैं बल्कि पितृ, मातृ और मित्र पक्ष की दस-दस पीढ़ियों का भी उद्धार होता है।

जो व्यक्ति आज के दिन व्रत रखता है और विष्णुजी की भक्ति करता है, उसे यमलोक का भय नहीं होता। साथ ही, यह दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भी अनुकूल माना गया है। 3 अक्टूबर 2025 का दिन शुभ योग, एकादशी व्रत और मजबूत ग्रह स्थिति के कारण विशेष फलदायी है। जो व्यक्ति आज का दिन धर्म, ध्यान, पूजा, उपवास और सेवा में लगाते हैं, उन्हें विशेष लाभ और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

Tags:    

Similar News