28 जुलाई 2025 का राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार? पढ़ें Aaj ka Rashifal
Aaj Ka rashifal: 28 जुलाई 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के जीवन में क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।
Aaj Ka rashifal: सोमवार, 28 जुलाई 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा। तुला राशि वालों को सरप्राइज मिल सकता है। धनु वालों को प्रेम मिलेगा। वहीं कुछ राशियों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) तुला से मीन तक का राशिफल।
आज का तुला राशिफल (27 July Libra Horoscope)
आज का दिन: संतुलन और शांति बनाए रखना जरूरी होगा। सामाजिक दायरे में सक्रिय रहेंगे।
प्यार: प्रेम जीवन में मधुरता आएगी, साथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
करियर: रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी।
पैसा: आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, फिजूलखर्च से बचें।
हेल्थ: त्वचा या शुगर से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी न करें।
शुभ रंग: क्रीम, लकी अंक: 6
आज का वृश्चिक राशिफल (27 July Scorpio Horoscope)
आज का दिन: आज भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से काम लें। आत्मनिरीक्षण के लिए उपयुक्त समय है।
प्यार: गहराई से जुड़ाव होगा, रिश्ते को एक नई दिशा मिल सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बन सकती है, नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
पैसा: निवेश के लिए दिन अच्छा है, खासकर रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में।
हेल्थ: पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।
शुभ रंग: मरून, लकी अंक: 9
आज का धनु राशिफल (27 July Sagittarius Horoscope)
आज का दिन: उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। यात्रा या आध्यात्मिक चर्चा में मन लगेगा।
प्यार: रिश्ते में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें, प्रेम जीवन में मजबूती आएगी।
करियर: उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है, नई डील फाइनल हो सकती है।
पैसा: उधार लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आमदनी के नए स्रोत बनेंगे।
हेल्थ: जोड़ों या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी, लकी अंक: 3
आज का मकर राशिफल (27 July Capricorn Horoscope)
आज का दिन: कार्यों में जिम्मेदारी अधिक रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास से सफल होंगे।
प्यार: रिश्तों में ठहराव आ सकता है, संवाद से स्थितियां सुधारें।
करियर: नई रणनीति बनाएं, सहयोगियों से बहस से बचें।
पैसा: पैसों के मामले में स्थिरता रहेगी, भविष्य के लिए योजना बनाएं।
हेल्थ: थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: स्लेटी, लकी अंक: 8
आज का कुंभ राशिफल (27 July Aquarius Horoscope)
आज का दिन: आज मन में नए विचार आएंगे, किसी योजना की शुरुआत हो सकती है।
प्यार: जीवनसाथी से सामंजस्य बढ़ेगा, अविवाहितों को प्रस्ताव मिल सकता है।
करियर: इनोवेटिव सोच से तरक्की के अवसर बढ़ेंगे, ऑफिस में आपकी तारीफ होगी।
पैसा: आय के नए स्रोत बन सकते हैं, पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना।
हेल्थ: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी, योग करें।
शुभ रंग: नीला, लकी अंक: 7
आज का मीन राशिफल (27 July Pisces Horoscope)
आज का दिन: रचनात्मक कामों में मन लगेगा, पारिवारिक मामलों में निर्णय लेना पड़ सकता है।
प्यार: साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा, रोमांस के अच्छे संकेत हैं।
करियर: कलात्मक और सेवा से जुड़े कार्यों में उन्नति संभव है।
पैसा: खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी जरूरतों पर फोकस रखें।
हेल्थ: एलर्जी या श्वसन से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हल्का हरा, लकी अंक: 2