Aaj ka Rashifal 28 August 2025: आज का राशिफल| गुरुवार| तुला से मीन का दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka rashifal: 28 अगस्त 2025 को ऋषि पंचमी है। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा दिन?

Updated On 2025-08-27 20:20:00 IST

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को ऋषि पंचमी का पावन पर्व है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेगा। जिसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन वालों का दिन कैसा बीतेगा? यहां पढ़ें सभी राशि वालों का चंद्र राशिफल के साथ ही लकी अंक और भाग्यशाली रंग।

तुला राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Tula Rashifal)

आज का दिन भावनात्मक रूप से संतुलन साधने का है। परिवार में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें, नहीं तो भ्रम की स्थिति बन सकती है। गर्दन या पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। योग-व्यायाम लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: सिल्वर

टिप: सफेद पुष्प और मिश्री श्रीकृष्ण को अर्पित करें, मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishchik Rashifal)

आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी। जो लोग सरकारी या कानूनी कामों में उलझे थे, उन्हें राहत मिलेगी। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। संपत्ति संबंधित लाभ के संकेत हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान लगाएं।

शुभ रंग: गाढ़ा लाल

टिप: मंगलवार के शेष पूजन को पूरा करें, मंगल कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Dhanu Rashifal)

भाग्य आज आपका साथ देगा। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, या विदेश से जुड़े कामों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई विशेष खबर मिल सकती है। रक्तचाप व पित्त से संबंधित समस्या हो सकती है, गर्म चीज़ों से परहेज करें।

शुभ रंग: पीला

टिप: बृहस्पति देव को पीली वस्तुएं अर्पित करें, सौभाग्य बढ़ेगा।

मकर राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Makar Rashifal)

आज का दिन कार्यों में प्रगति लाने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए आज निवेश के योग हैं। ऑफिस में आपकी प्रैक्टिकल सोच की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सख्ती से रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। घुटनों या जोड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

टिप: शनिदेव को सरसों के तेल से दीपक लगाएं, लाभ मिलेगा।

कुंभ राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Kumbh Rashifal)

आज आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव हैं, लेकिन संयम से परिस्थिति को संभाल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन से पीड़ित लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

शुभ रंग: नीला

टिप: जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें, मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Meen Rashifal)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों और मनोवांछित योजनाओं के लिए शुभ है। कलाकार, शिक्षक, और सलाहकारों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला हो सकता है। मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधित चर्चा आगे बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मधुमेह रोगियों को ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

टिप: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या मंदिर में केले दान करें।

Tags:    

Similar News