27 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

27 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां पढ़ें रविवार (27 जुलाई 2025) सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-07-26 19:20:00 IST

27 July 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार, 27 जुलाई 2025 को श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन विशेष रूप से हरियाली तीज का पर्व देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सावन के महीने की इस तृतीया को सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए व्रत करती हैं। इसके साथ ही आज के दिन मघा नक्षत्र, वरीयान योग और रवि योग जैसे शुभ योगों का संगम भी हो रहा है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

27 जुलाई 2025 का पंचांग

तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया

वार: रविवार

नक्षत्र: मघा (शाम 4:23 बजे तक)

योग: वरीयान (रात 3:13 बजे तक)

करण: तैतिल

सूर्योदय: सुबह 05:40 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:19 बजे

चंद्रोदय: दिन 09:58 बजे

चंद्रास्त: रात 10:57 बजे

चंद्र राशि: सिंह

आज के विशेष शुभ मुहूर्त

रवि योग: सुबह 04:23 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन सुबह 05:40 बजे तक रहेगा।

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:17 से 04:58 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:43 से 03:38 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:15 से 07:36 बजे तक

संध्या मुहूर्त: शाम 07:15 से 08:18 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 01:56 से 03:34 बजे तक

हरियाली तीज व्रत

आज का दिन हरियाली तीज व्रत के लिए अत्यंत शुभ है। यह व्रत विशेष रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए किया जाता है। महिलाएं नए वस्त्र पहनती हैं, श्रृंगार करती हैं और झूला झूलने की परंपरा निभाती हैं। हरियाली तीज विशेषकर उत्तर भारत—राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार आदि में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है।

राहुकाल

दिल्ली: शाम 05:34 से 07:16 बजे तक

मुंबई: शाम 05:38 से 07:16 बजे तक

लखनऊ: शाम 05:16 से 06:58 बजे तक

भोपाल: शाम 05:25 से 07:05 बजे तक

क्या करें आज?

माता पार्वती और शिवजी का पूजन करें।

सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करें और व्रत कथा का श्रवण करें।

व्रती महिलाएं झूला झूलें, लोकगीत गायें और हरी चूड़ियां व वस्त्र धारण करें।

हरियाली तीज पर हरी वस्तुएं जैसे हरे फल-सब्जी या पौधा दान करना शुभ होता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News