25 जुलाई 2025 का चंद्र राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? पढ़ें Aaj ka Rashifal

Aaj Ka rashifal: 25 जुलाई 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के दिन में क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Updated On 2025-07-24 20:20:00 IST

Aaj Ka rashifal: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में गोचर करेगा। जिसका असर तुला से मीन तक सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा। धनु वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं मीन राशि वालों का दिन खुशहाली भरा बीतेगा। यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) तुला से मीन तक का राशिफल।

आज का तुला राशिफल (25 July Libra Horoscope)

आज का दिन: आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है।

प्यार: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी।

करियर: साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है।

पैसा: निवेश में लाभ मिलेगा, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सलाह: वाणी में मधुरता रखें, अनावश्यक बहस से दूर रहें।

लकी नंबर: 7, शुभ रंग: गुलाबी

आज का वृश्चिक राशिफल (25 July Scorpio Horoscope)

आज का दिन: नई ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। पुराने कामों में प्रगति दिखाई देगी।

प्यार: अपने व्यवहार से साथी का दिल जीत सकते हैं। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

करियर: नौकरी या व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है। टीमवर्क से सफलता मिलेगी।

पैसा: आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

सलाह: भावनाओं पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी न करें।

लकी नंबर: 9, शुभ रंग: लाल

आज का धनु राशिफल (25 July Sagittarius Horoscope)

आज का दिन: दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन आत्मबल से पार पा लेंगे।

प्यार: पुराने संबंध फिर से जुड़ सकते हैं। अविवाहितों को नए रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर: स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

पैसा: खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट से बाहर न जाएं।

सलाह: जोखिम वाले कार्यों से आज बचें।

लकी नंबर: 3, शुभ रंग: नारंगी

आज का मकर राशिफल (25 July Capricorn Horoscope)

आज का दिन: आज के दिन मेहनत और धैर्य दोनों ही सफलता की कुंजी होंगे।

प्यार: जीवनसाथी से गलतफहमी दूर होगी। रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है।

पैसा: आय सामान्य रहेगी, लेकिन कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है।

सलाह: आत्मनिरीक्षण करें और योजनाओं पर दोबारा विचार करें।

लकी नंबर: 6, शुभ रंग: स्लेटी

आज का कुंभ राशिफल (25 July Aquarius Horoscope)

आज का दिन: नई योजनाएं बनेंगी और उनमें कामयाबी भी मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

प्यार: किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क संभव है। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं।

करियर: तकनीकी या रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता संभव है।

पैसा: आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी दिन। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

सलाह: छोटी यात्राओं से लाभ हो सकता है, सावधानी से चलें।

लकी नंबर: 1, शुभ रंग: फिरोज़ी

आज का मीन राशिफल (25 July Pisces Horoscope)

आज का दिन: आज मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है।

प्यार: पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

करियर: कार्यस्थल पर नई भूमिका मिल सकती है। कला, मीडिया, संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

पैसा: निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। अचानक खर्च की संभावना है।

सलाह: सेहत को नजरअंदाज न करें, संतुलित आहार लें।

लकी नंबर: 2, शुभ रंग: बैंगनी

Tags:    

Similar News