Aaj ka Rashifal 24 August 2025: आज का राशिफल | रविवार | तुला से मीन का दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka rashifal: 24 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा दिन, क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Updated On 2025-08-23 20:20:00 IST

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार, 24 अगस्त 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेगा। जिसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन वालों का दिन कैसा बीतेगा? यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित (Aaj ka Rashifal) राशिफल।

तुला राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Tula Rashifal)

पार्टनरशिप या टीमवर्क वाले प्रोजेक्ट में लाभ होगा। डील या कानूनी कागजात पर साइन करने से पहले सावधानी बरतें। कमर या कंधे में दर्द हो सकता है। योग से लाभ मिलेगा। संबंधों में सौहार्द बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से सकारात्मक बातचीत हो सकती है।

उपाय: किसी जरूरतमंद को इत्र या खुशबूदार साबुन दान करें।

वृश्चिक राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishchik Rashifal)

गोपनीय प्रोजेक्ट या रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद है। ऑफिस में राजनीति से दूरी बनाए रखें। रक्तचाप या गुप्त रोगों की जांच कराना बेहतर रहेगा। संबंधों में गहराई होगी, पर संदेह से बचें। संवाद स्पष्ट रखें।

उपाय: जल में काला तिल डालकर स्नान करें।

धनु राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Dhanu Rashifal)

कोई विदेश से जुड़ा अवसर मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अनुकूल है। हड्डियों से संबंधित दर्द या थकावट हो सकती है। लव लाइफ में उत्साह और रोमांच रहेगा। पुराने रिश्तों में सुधार आएगा।

उपाय: पीले फूल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

मकर राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Makar Rashifal)

आज का दिन गंभीर निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता का योग है। घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है। ज्यादा देर एक ही स्थिति में न बैठें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है, जिससे समय की कमी महसूस होगी।

उपाय: काली उड़द या तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Kumbh Rashifal)

नया प्रोजेक्ट या तकनीकी कार्य आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आइडिया शेयर करने से सराहना मिलेगी। आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है, स्क्रीन टाइम घटाएं। मित्रता से प्यार में बदलता कोई संबंध आज सामने आ सकता है।

उपाय: नीले वस्त्र धारण करें और शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।

मीन राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Meen Rashifal)

आज आपकी कल्पनाशीलता से काम में नयापन आएगा। कला, लेखन, म्यूजिक या हीलिंग प्रोफेशन में प्रगति होगी। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। नींद पूरी लें। साथी के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता से मतभेद हो सकते हैं। संतुलन बनाकर चलें।

उपाय: पीले चावल जल में प्रवाहित करें।

Tags:    

Similar News