22 September 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
22 September 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें सोमवार (22 सितंबर 2025) अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
22 September 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 22 सितंबर 2025 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि का यह पावन पर्व मां दुर्गा की आराधना, साधना और शक्ति के जागरण का प्रतीक है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
प्रतिपदा तिथि और कलश स्थापना मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि का आरंभ 22 सितंबर को रात्रि 1:23 बजे हो रहा है और इसका समापन 23 सितंबर को रात्रि 2:55 बजे होगा। नवरात्रि का प्रारंभ इसी तिथि से होता है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक
यह समय विशेष रूप से घटस्थापना के लिए उपयुक्त माना गया है।
अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना
यदि आप मुख्य मुहूर्त से चूक जाएं, तो 11:49 AM से 12:38 PM तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर सकते हैं।
नक्षत्र और ग्रह स्थिति
नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 11:24 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा।
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: कन्या
यह योग संयोजन मां दुर्गा की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।
राहुकाल और अशुभ समय
राहुकाल के दौरान किसी भी शुभ कार्य, विशेष रूप से कलश स्थापना से बचना चाहिए।
दिल्ली: 07:40 AM-09:12 AM
मुंबई: 07:59 AM-09:30 AM
लखनऊ: 07:26 AM-08:57 AM
भोपाल: 07:40 AM-09:11 AM
चौघड़िया मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन के चौघड़िया समय पूजा और यात्रा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
अमृत (सर्वोत्तम)
- 06:09 AM-07:40 AM
- 04:47 PM-06:18 PM
- 03:12 AM-04:41 AM (23 सितंबर)
शुभ (उत्तम)
- 09:11 AM-10:43 AM
- 01:43 AM-03:12 AM (23 सितंबर)
लाभ (उन्नति)
- 03:16 PM-04:47 PM
- 10:45 PM-12:14 AM (23 सितंबर)
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 AM-05:22 AM
- प्रातः संध्या: 04:58 AM-06:09 AM
- विजय मुहूर्त: 02:15 P-03:03 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 06:18 PM-06:41 PM
- सायाह्न संध्या: 06:18 PM-07:29 PM
- निषिता काल: 11:50 PM-12:38 AM (23 सितंबर)
क्या करें घटस्थापना के समय?
- पूजा स्थल को स्वच्छ करें और उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी रखें।
- चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं और उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- कलश में जल भरें, उस पर आम या अशोक के पत्ते रखें और नारियल स्थापित करें।
- दीपक प्रज्वलित करें, कलावा बांधें और संकल्प लें।
- घटस्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती या देवी कवच का पाठ करें।
22 सितंबर 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है, क्योंकि इसी दिन से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। घटस्थापना और मां दुर्गा की आराधना शुभ मुहूर्त में करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। पंचांग का पालन करते हुए पूजा करने से मां की कृपा और आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।