22 जुलाई 2025 का पंचांग: जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र

22 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां पढ़ें मंगलवार (22 जुलाई 2025) सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-07-21 18:30:00 IST

आज का पंचांग

22 July 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन भौम प्रदोष व्रत का योग भी बन रहा है। साथ ही मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा, जिससे दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।

डॉ. मनीष गौतम के अनुसार, त्रयोदशी तिथि मंगलवार सुबह से लेकर अगली भोर यानी 23 जुलाई की सुबह 4:40 बजे तक रहेगी। ध्रुव योग दोपहर 3:32 बजे तक और मृगशिरा नक्षत्र शाम 7:25 बजे तक शुभ फलदायक रहेगा। इस दिन शुक्र ग्रह दोपहर 12:55 पर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जो वैवाहिक और सौंदर्य से संबंधित कार्यों के लिए अनुकूल संकेत देता है। साथ ही, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक रहेगा, जिसे किसी भी शुभ कार्य के आरंभ के लिए उत्तम माना जाता है।

राहुकाल का समय

दिल्ली 03:53 PM – 05:35 PM

मुंबई 04:01 PM – 05:40 PM

लखनऊ 03:36 PM – 05:18 PM

भोपाल 03:47 PM – 05:27 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय: सुबह 5:37 बजे

सूर्यास्त: शाम 7:18 बजे

आज के व्रत एवं पर्व

भौम प्रदोष व्रत: भगवान शिव की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

मंगला गौरी व्रत: अविवाहित कन्याओं और नवविवाहित स्त्रियों के लिए अत्यंत शुभ, सौभाग्य और वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए किया जाता है।

डॉ. मनीष गौतम के अनुसार, आज का दिन व्रत-उपवास और शिव-शक्ति की उपासना के लिए विशेष फलदायक है। प्रदोष काल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और व्रत विधिपूर्वक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Tags:    

Similar News