Aaj ka Rashifal 22 August 2025: आज का राशिफल| शुक्रवार| तुला से मीन का दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka rashifal: 22 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा दिन, क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Updated On 2025-08-21 20:50:00 IST

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेगा। जिसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन वालों का दिन कैसा बीतेगा? यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित (Aaj ka Rashifal) राशिफल।

तुला राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Tula Rashifal)

आज आप सौंदर्य, फैशन, कला या व्यापार से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

लकी नंबर: 6

शुभ रंग: क्रीम या हल्का गुलाबी

उपाय: कन्याओं को मिठाई और वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishchik Rashifal)

आज का दिन गूढ़ विषयों या रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए श्रेष्ठ है। कार्यों में गोपनीयता बरतें। मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, ध्यान और प्रार्थना लाभ देगा।

लकी नंबर: 9

शुभ रंग: मरून

उपाय: लाल चंदन का तिलक करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

धनु राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Dhanu Rashifal)

उच्च शिक्षा, धर्म, विदेश या गुरुजनों से संबंधित कार्यों में शुभता रहेगी। नई योजना या लंबी यात्रा का विचार बन सकता है। छात्रों के लिए विशेष लाभकारी दिन।

लकी नंबर: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Makar Rashifal)

परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आप अपने अनुभव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

लकी नंबर: 8

शुभ रंग: स्लेटी या गहरा नीला

उपाय: शनि मंदिर में सरसों तेल चढ़ाएं और काले उड़द का दान करें।

कुंभ राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन थोड़ी अनिश्चितता लेकर आ सकता है। सामाजिक दायरे में सतर्कता रखें। कोई गोपनीय योजना उजागर हो सकती है। ध्यान और योग से मानसिक संतुलन मिलेगा।

लकी नंबर: 4

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: जल में काले तिल डालकर स्नान करें और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

मीन राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Meen Rashifal)

आपके आध्यात्मिक विचार और अंतर्ज्ञान प्रबल रहेंगे। कला, लेखन, संगीत या सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सम्मान मिलेगा। पारिवारिक समय शुभ रहेगा।

लकी नंबर: 7

शुभ रंग: हल्का नीला या सिल्वर

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।

Tags:    

Similar News