Aaj Ka Rashifal (21 जुलाई): तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार?

Aaj Ka rashifal : 21 जुलाई 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के दिन में क्या बदलाव आएंगे? जानिए आज का सटीक राशिफल।

Updated On 2025-07-21 08:17:00 IST

Aaj Ka rashifal: सोमवार, 21 जुलाई 2025 को चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है, जिसका असर तुला से मीन तक की राशियों पर अलग-अलग रूपों में पड़ेगा। कुछ राशियों को आज काफी लाभ होगा, तो वहीं कुछ लोगों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां जानिए स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) आज का राशिफल।

आज का तुला राशिफल (21 July Libra Horoscope)

आज का दिन : आज का दिन संतुलन और सोच-समझकर निर्णय लेने का है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है।

प्यार : रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी। सिंगल लोगों को किसी खास से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

करियर : नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम वर्क में सफलता मिलेगी।

पैसा : आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। घर से जुड़े किसी खर्च का योग बन सकता है।

हेल्थ : थकावट या कमर दर्द हो सकता है। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं।

सलाह : संतुलित रवैया बनाए रखें और अहंकार से दूर रहें।

आज का वृश्चिक राशिफल (21 July Scorpio Horoscope)

आज का दिन : मानसिक रूप से सक्रिय और रचनात्मक रहेंगे। नई योजनाएं बन सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

प्यार : पार्टनर से खुलकर बात करें, गलतफहमियां खत्म होंगी। विवाहित लोगों के लिए दिन सौहार्दपूर्ण है।

करियर : नई नौकरी या प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिल सकता है। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे।

पैसा : निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ा पुराना अटका काम पूरा हो सकता है।

हेल्थ : नींद की कमी या माइग्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आराम जरूर करें।

सलाह : गुस्से से बचें और व्यावहारिक सोच अपनाएं।

आज का धनु राशिफल (21 July Sagittarius Horoscope)

आज का दिन: आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई रुके काम पूरे होंगे।

प्यार : प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

करियर : करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई या कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

पैसा : आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के दौरान कोई खर्च अचानक हो सकता है।

हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम बदलने से सतर्क रहें।

सलाह : दूसरों पर जल्द भरोसा करने से बचें, सूझ-बूझ से निर्णय लें।

आज का मकर राशिफल (21 July Capricorn Horoscope)

आज का दिन: दिन व्यस्त रहेगा लेकिन मेहनत का फल मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में संजीदगी से निर्णय लें।

प्यार : दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी युगलों को अपने रिश्ते को लेकर गंभीर होना पड़ेगा।

करियर : करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन मेहनत का दबाव महसूस होगा। वरिष्ठों से संबंध अच्छे रखें।

पैसा : निवेश के लिहाज से दिन सामान्य है। कोई पुराना उधार चुकता हो सकता है।

हेल्थ : पीठ या घुटनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। फिजियोथेरेपी लाभकारी होगी।

सलाह: व्यर्थ की चिंता से बचें और भविष्य की योजना बनाएं।

आज का कुंभ राशिफल (21 July Aquarius Horoscope)

आज का दिन : आज आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे। कोई पुराना सपना आज फिर से जीवंत हो सकता है।

प्यार : लव लाइफ में बदलाव के संकेत हैं। रिश्ते में नयापन लाने की कोशिश करें।

करियर : क्रिएटिव फील्ड या टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को आज खास सफलता मिल सकती है।

पैसा : फाइनेंशियल प्लानिंग में सफलता मिलेगी। बचत पर ध्यान दें।

हेल्थ : ऊर्जा में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। नींद और खानपान का ध्यान रखें।

सलाह : नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, पुराने डर को पीछे छोड़ें।

आज का मीन राशिफल (21 July Pisces Horoscope)

आज का दिन : दिन थोड़ी उलझनों से भरा हो सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से स्थिति को संभाल सकते हैं।

प्यार: रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकता है। सच्चे संवाद से ही रिश्ते मजबूत होंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से टकराव की संभावना है। संयम और सूझ-बूझ से काम लें।

पैसा : खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं।

हेल्थ : मानसिक तनाव और बेचैनी हो सकती है। ध्यान या मेडिटेशन करें।

सलाह : बातों से पहले सोचें और खुद को समय दें।

Tags:    

Similar News