20 October 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
20 October 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें सोमवार (20 अक्टूबर 2025) कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
By : रिलीजन डेस्क
Updated On 2025-10-19 18:50:00 IST
20 October 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ होगा। आज दीपावली का भी शुभ योग है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
20 अक्टूबर 2025 का दैनिक पंचांग (Daily Panchang)
- तिथि: चतुर्दशी दोपहर 03:44 बजे तक, इसके बाद अमावस्या
- नक्षत्र: हस्त रात्रि 08:17 बजे तक, फिर चित्रा
- योग: वैधृति रात 02:35 बजे (21 अक्टूबर तक), फिर विष्कंभ
- सूर्योदय: सुबह 06:25 बजे
- सूर्यास्त: शाम 05:46 बजे
- चंद्रोदय: सुबह 06:06 बजे (21 अक्टूबर)
- चंद्रास्त: सुबह 05:01 बजे (21 अक्टूबर)
दिवाली के प्रमुख शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 AM-05:34 AM
- प्रातः संध्या: 05:09 AM-06:25 AM
- अभिजीत मुहूर्त: 11:43 AM-12:28 PM
- विजय मुहूर्त: 01:59 PM-02:45 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 05:46 PM-06:12 PM
- सायाह्न संध्या: 05:46 PM-07:02 PM
- अमृत काल: 01:40 PM-03:26 PM
- निशिता काल: 11:41 PM-12:31 AM (21 अक्टूबर)
राहुकाल (Ashubh Muhurat)
सुबह 07:50 से 09:15 बजे तक
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
- प्रदोष काल: शाम 07:08 से रात 08:18 बजे तक
- निशिता काल पूजन: रात 11:41 से 12:31 AM (21 अक्टूबर)
नरक चतुर्दशी स्नान मुहूर्त
प्रातः 05:13 से 06:25 बजे तक
दिवाली पर पूजन, व्रत और शुभ आरंभ के लिए उपयुक्त समय का पालन करना आवश्यक होता है। 20 अक्टूबर 2025 को अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और निशिता काल सभी अनुकूल योग लेकर आ रहे हैं। इस दिन लक्ष्मी पूजन, काली पूजा, चोपड़ा लेखन और शारदा पूजा के अलग-अलग शुभ मुहूर्तों में पूजन करना विशेष फलदायक रहेगा।