Aaj ka Rashifal 20 August 2025: आज का राशिफल| बुधवार| तुला से मीन का दैनिक भविष्यफल
Aaj Ka rashifal: 20 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा दिन, क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।
Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार बुधवार, 20 अगस्त 2025 को चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेगा। जिसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन वालों का दिन कैसा बीतेगा? यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित (Aaj ka Rashifal) राशिफल।
तुला राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Tula Rashifal)
आज का दिन आपकी रचनात्मकता और सौंदर्यबोध को सामने लाएगा। कला, डिजाइन, फैशन, मीडिया आदि से जुड़े लोग खास प्रगति करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई रुका हुआ सरकारी काम भी आज आगे बढ़ सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: नीला, लकी नंबर: 6
उपाय: सफेद फूलों के साथ मां दुर्गा की पूजा करें।
वृश्चिक राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। किसी पुराने मित्र से अनबन हो सकती है या गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
शुभ रंग: लाल, लकी नंबर: 9
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
धनु राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Dhanu Rashifal)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या तारीफ के योग हैं। विदेश यात्रा या किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की योजना बन सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला, लकी नंबर: 3
उपाय: भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं।
मकर राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Makar Rashifal)
मकर राशि के जातकों को आज करियर में थोड़ी चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन धैर्य से निर्णय लेने पर स्थिति अनुकूल हो जाएगी। वरिष्ठों से तालमेल बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताएं, इससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: स्लेटी, लकी नंबर: 8
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Kumbh Rashifal)
आज का दिन मानसिक और बौद्धिक कार्यों के लिए अनुकूल है। रिसर्च, राइटिंग, टेक्नोलॉजी या शिक्षा से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। आपके विचारों की सराहना होगी। हालांकि भावनात्मक संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7
उपाय: जरूरतमंद को नीले वस्त्र दान करें।
मीन राशिफल 20 अगस्त 2025 (Aaj ka Meen Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा भावनात्मक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन से मन को शांत रखें। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 2
उपाय: मां लक्ष्मी को कमलगट्टा अर्पित करें।