15 October 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
15 October 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें बुधवार (15 अक्टूबर 2025) कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
By : रिलीजन डेस्क
Updated On 2025-11-20 20:23:00 IST
15 October 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 15 अक्टूबर 2025, बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10:34 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का पंचांग
- तिथि: कार्तिक कृष्ण नवमी-दशमी
- नक्षत्र: पुष्य-आश्लेषा
- योग: साध्य -शुभ
- सूर्योदय: 6:27 AM
- सूर्यास्त: 5:57 PM
- राहुकाल: 12:12 PM-1:38 PM
- शुभ योग: पुष्य नक्षत्र, शुभ योग
- अशुभ काल: गण्डमूल, राहुकाल, दुर्मुहूर्त
- नक्षत्र: पुष्य (12:00 PM तक), फिर आश्लेषा
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
- सूर्योदय: सुबह 6:27 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:57 बजे
- चंद्रोदय: रात 12:43 बजे (15 अक्टूबर)
- चंद्रास्त: दोपहर 2:28 बजे
- सूर्य राशि: कन्या
- चंद्र राशि: कर्क
शुभ मुहूर्त
- अमृत काल: सुबह 6:05 से 7:41 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: 4:51 से 5:39 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: 12:01 PM से 1:37 PM तक
- प्रदोष काल: 6:31 PM से 7:41 PM तक
- विजय मुहूर्त: 2:10 AM से 3:03 AM (16 अक्टूबर)
- निशीथ काल: 11:17 PM से 12:09 AM (16 अक्टूबर)
अशुभ काल
- राहुकाल: 12:12 PM से 1:38 PM
- यमगंड: 7:53 AM से 9:20 AM
- कुलिक: 10:46 AM से 12:12 PM
- दुर्मुहूर्त: 11:49 AM से 12:35 PM
- वर्ज्य काल: 1:10 AM से 2:49 AM (16 अक्टूबर)
- गण्डमूल नक्षत्र: दोपहर 12:00 बजे से (15 अक्टूबर) अगले दिन दोपहर 12:42 PM तक
आनन्दादि योग
- मातंग योग: दोपहर 12:00 बजे तक
- राक्षस योग: इसके बाद
क्या करें क्या न करें?
- शुभ कार्य जैसे वाहन खरीदना, मकान की रजिस्ट्री, आभूषण, वस्त्र या किसी नई योजना की शुरुआत करना हो, तो आज दोपहर 12 बजे तक का समय विशेष शुभ है।
- पुष्य नक्षत्र को ‘सर्वसिद्धि योग’ भी कहा जाता है, जिसमें सभी प्रकार के कार्य सफल माने जाते हैं।
- दोपहर 12:00 बजे के बाद गण्डमूल नक्षत्र के कारण कुछ राशियों के लिए सावधानी आवश्यक है। यदि बालक का जन्म इस समय में हो, तो विशेष पूजा का प्रावधान है।
15 अक्टूबर 2025 का दिन विशेष रूप से धार्मिक, व्यवसायिक और शुभ कार्यों के लिए लाभकारी माना जा सकता है। विशेषकर दोपहर 12 बजे तक का समय पुष्य नक्षत्र और साध्य योग के चलते अत्यंत शुभ है। बस राहुकाल और गण्डमूल नक्षत्र में निर्णय लेने से बचें।