14 September 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
14 September 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें रविवार (14 सितंबर 2025) अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
14 September 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार, 14 सितंबर 2025 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह तिथि सुबह 03:06 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमीं तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज कालाष्टमी का भी पर्व मनाया जाएगा। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का पंचांग
हिन्दू मास और संवत: विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु)
वार: रविवार
तिथि: आश्विन कृष्ण अष्टमी (03:06 AM तक), इसके बाद नवमी तिथि शुरू
नक्षत्र: रोहिणी (सुबह 08:41 बजे तक), फिर मृगशीर्षा
योग: वज्र योग (सुबह 07:35 बजे तक), इसके बाद सिद्धि योग
करण: बालव (04:02 PM तक), फिर कौलव
आज का सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: 06:17 AM
सूर्यास्त: 06:27 PM
चंद्रमा की स्थिति
चंद्र राशि: चंद्रमा आज वृषभ राशि में रहेगा और रात 08:03 बजे के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
चंद्रोदय: 11:40 PM
चंद्रास्त: अगले दिन दोपहर 1:00 PM
आज का अशुभ समय
राहु काल: 04:56 PM- 06:27 PM
यमगंड: 12:22 PM- 01:53 PM
दुर्मुहूर्त: 04:50 PM- 05:39 PM
वर्ज्यम् काल: 02:01 PM- 03:32 PM
आज का शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 AM- 12:46 PM
अमृत काल: सुबह 05:40 AM- 07:10 AM, रात में 11:08 PM- 12:39 AM
ब्रह्म मुहूर्त: 04:41 AM- 05:29 AM
प्रदोष काल: 06:31 PM- 07:41 PM
आज का योग और विशेष संयोग
आनंदादि योग: प्रजापति (धाता) योग सुबह 08:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद सौम्य योग आरंभ होगा।
विशेष संयोग: आज कालाष्टमी के दिन सिद्धि योग का संयोग कार्यों में सफलता दिला सकता है। पूजा-पाठ, नए उपक्रम, खरीदारी, और निवेश के लिए आज का दिन उत्तम माना गया है।
व्रत और त्योहार
कालाष्टमी व्रत: यह व्रत भैरव बाबा को समर्पित है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, उपवास करते हैं और रात्रि में भैरव पूजन करते हैं। यह दिन नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए विशेष रूप से फलदायी होता है।
14 सितंबर 2025 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ माना जा रहा है। कालाष्टमी, सिद्धि योग, और सौम्य नक्षत्र का संयोग इस दिन को और भी खास बनाता है। यदि आप आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं। जैसे संपत्ति की खरीदारी, वाहन खरीद, व्यापार में विस्तार या किसी शुभ आयोजन की योजना तो यह दिन आपके लिए उत्तम हो सकता है।