13 October 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
13 October 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें सोमवार (13 अक्टूबर 2025) कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
By : रिलीजन डेस्क
Updated On 2025-11-20 20:21:00 IST
13 October 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ कालाष्टमी और अहोई अष्टमी व्रत का संयोग बन रहा है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का तिथि और नक्षत्र
- तिथि: कृष्ण पक्ष सप्तमी दोपहर 12:24 बजे तक, इसके बाद अष्टमी प्रारंभ
- नक्षत्र: आद्रा दोपहर 12:26 बजे तक, फिर पुनर्वसु नक्षत्र
- योग: सुबह 8:10 बजे तक परिघ योग, फिर शिव योग प्रारंभ
- करण: बव-बालव-कौलव
सूर्य व चंद्र स्थिति
- सूर्योदय: सुबह 6:26 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:59 बजे
- सूर्य की राशि: कन्या
- चंद्रमा की राशि: सुबह 5:59 तक मिथुन, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश
- चंद्रोदय: रात 11:40 बजे
- चंद्रास्त: दोपहर 12:54 बजे
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:49 AM से 12:36 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 06:01 PM-06:27 PM
- विजय मुहूर्त: 02:10 AM-03:03 AM
- प्रदोष काल: 06:31 PM-07:41 PM
- निशिता काल: 11:17 PM-12:09 AM (14 अक्टूबर)
आज के अशुभ काल
- राहुकाल: 07:53 AM-09:19 AM
- यमगण्ड: 10:46 AM-12:13 PM
- कुलिक काल: 01:39 PM-03:06 PM
- दुर्मुहूर्त: 12:36 PM-01:22 PM, 02:54 PM-03:40 PM
- वर्ज्यम् काल: 12:11 AM-01:45 AM
क्या करें आज?
13 अक्टूबर का दिन खास है, क्योंकि आज अहोई अष्टमी और कालाष्टमी व्रत भी मनाए जा रहे हैं। यह दिन संतान की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के लिए विशेष रूप से शुभ है। यदि आप कोई नया कार्य, वाहन, संपत्ति, या आभूषण खरीदना चाहते हैं, तो अभिजीत मुहूर्त या प्रदोष काल का समय उत्तम रहेगा।