10 October 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
10 October 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें शुक्रवार (10 अक्टूबर 2025) कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
10 October 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है, जो शाम 7:38 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज करवा चौथ और संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का पंचांग
- दिनांक: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
- हिंदू मास व वर्ष: कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, शक संवत 1947 (विश्वावसु), विक्रम संवत 2082
- दिन विशेष: करवा चौथ व्रत, संकष्टी गणेश चतुर्थी
आज की तिथि और पक्ष
- तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी (शाम 7:38 बजे तक), उसके बाद पंचमी
- पक्ष: कृष्ण पक्ष
- वार: शुक्रवार
नक्षत्र और योग
- नक्षत्र: कृत्तिका (शाम 5:31 बजे तक), उसके बाद रोहिणी
- योग: सिद्धि योग (शाम 5:41 बजे तक), फिर व्यातीपात योग
करण (Karan)
- बव-सुबह 9:14 बजे तक
- बालव-रात 7:39 बजे तक
- कौलव-अगले दिन सुबह 6:08 बजे तक
- तैतिल-फिर शुरू होगा
सूर्य-चंद्र की स्थिति
- सूर्योदय: सुबह 6:25 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:02 बजे
- चंद्रमा उदय: रात 8:33 बजे
- चंद्रमा अस्त: 11 अक्टूबर को सुबह 10:49 बजे
- सूर्य राशि: कन्या
- चंद्र राशि: वृषभ
आज के व्रत और त्योहार
करवा चौथ- सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत का समापन करती हैं।
संकष्टी गणेश चतुर्थी- संकटों से मुक्ति के लिए श्रीगणेश का पूजन।
अशुभ समय
- राहुकाल: सुबह 10:46 से दोपहर 12:13 बजे तक
- यमगण्ड: दोपहर 3:07 से 4:34 बजे तक
- कुलिक: सुबह 7:52 से 9:19 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: 8:44 से 9:31 बजे तक, 12:37 से 1:23 बजे तक
- वर्ज्य काल: 6:46 AM से 8:12 AM
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:50 AM से 12:37 PM
- अमृत काल: 3:21 PM से 4:47 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 4:49 AM से 5:37 AM
- विजय मुहूर्त: 2:10 PM से 3:03 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 6:02 PM से 6:26 PM
- निशिता काल: 11:17 PM से 12:09 AM (11 अक्टूबर)
- प्रदोष काल: 6:31 PM से 7:41 PM
करवा चौथ के पावन अवसर पर इस बार सिद्धि योग और प्रदोष काल का सुंदर संगम बन रहा है, जो व्रती स्त्रियों के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा। चंद्र दर्शन के लिए रात 8:33 बजे का समय निर्धारित है, यानी कि उसी समय व्रत खोला जाएगा।