बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, जयपुर के तीर्थयात्रियों पर चली लाठियां

यात्रियों में 957 पुरूष, 187 महिलाएं और 19 बच्चे शामिल हैं।;

Update:2014-06-28 00:00 IST
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, जयपुर के तीर्थयात्रियों पर चली लाठियां
  • whatsapp icon
जम्मू. अमरनाथ यात्रा के लिए 1,160 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था हर-हर महादेव और जय-जय भोले की गुंज के साथ शनिवार को जम्मू से रवाना हो गया है। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित गुफा मंदिर के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, जो श्रावण पूर्णिमा पर यानी 10 अगस्त को खत्म होगी। राज्य के कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर ने गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविर से झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया।
 
यात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने कहा कि 23 बसों और 19 हल्के वाहनों समेत कुल 42 वाहनों में सवार 1,160 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा में जम्मू से रवाना हुए हैं। यात्रियों में 957 पुरूष, 187 महिलाएं और 19 बच्चे शामिल हैं।
 
13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र भगवान शिव का शिवलिंग अवस्थित होता है, जो प्राकृतिक रूप से बर्फ से निर्मित होता है। इस साल यात्रा के लिए कुल 193,000 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथजी श्राइन बोर्ड में पंजीकरण कराया है।
एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर स्थित पारंपरिक पहलगाम के रास्ते में भारी बर्फबारी के कारण यात्रा केवल उत्तरी कश्मीर के बालटाल रास्ते से ही होगी। अधिकारी ने कहा कि पहलगाम के रास्ते यात्रा शुरू करने का निर्णय अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा एक जुलाई को लिया जाएगा।
 
राज्यपाल एन.एन. वोहरा अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। यात्रा के सुचारू रूप से संचालन का पर्यवेक्षण राज्यपाल खुद कर रहे हैं, जिन्हें एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कई अन्य कर्मचारी सहायता कर रहे हैं।
 
नीचे की स्लाइड्स पढ़िए, क्यों की गई जयपुर तीर्थयात्रियों पर लाठी चार्ज - 
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: