HB''''D अक्षय कुमार: बॉलीवुड हसीनाओं के साथ अफेयर्स में आगे खिलाड़ी कुमार

X
By - haribhoomi.com |8 Sept 2015 6:30 PM
अक्शन क् साथ-साथ अफेयर्स के कारण चर्चा में रहे अक्षय कुमार
मुंबई. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। खिलड़ियों का खिलाड़ी बनने के साथ-साथ अफेयर्स में भी नंबर वन पर रहे है अक्षय कुमार। टि्वंकल खन्ना से शादी करने से पहले अक्षय के बॉलीवुड में कई हसीनाओं के साथ आफेयर के चर्चे रहे हैं। अक्षय कुमार और उनके अफेयर की लिस्ट काफी लंबी है।
ये भी पढ़ें- HB'D ताई: जानिए आशा भोंसले के जीवन के अनछुए पहलू, 16 की उम्र में प्यार के लिए छोड़ा था घर
उन्होंने बतौर एक्शन हीरो बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की लेकिन आज अक्षय हर तरह की फिल्में कर रहे हैं। एक और जहां अक्षय डिफरेंट रोल प्ले करने के लिए जाने जाते है। वहीं, दूसरी ओर उनके लव अफेयर भी किसी से छिपे नहीं है। अक्षय कुमार का अफेयर मॉडल, एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अक्षय से प्यार में मिले धोखे के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया था। हालांकि, अब दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हैं।
एक दौर में अक्षय कुमार के इश्क के किस्से काफी मशहूर थे। उनका नाम उस दौर की तकरीबन हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर की खबरें तो इतनी ज्यादा पॉपुलर थी कि सुनने वालों को लगने लगा था कि अक्षय शायद इन्हीं में से किसी से शादी कर लेंगे, लेकिन आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना का हाथ थामा। 17 जनवरी, 2001 को अक्षय कुमार, ट्विंकल के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।
इसके साथ ही अक्षय मार्शल आर्ट्स के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। इन्होंने मार्शल ऑर्ट्स की शिक्षा बैंकॉक में ली । वहां एक शेफ की नौकरी भी करते थे।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, खबर से जुड़ी तस्वीरें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS