तस्वीरों में देखिए 16वीं लोकसभा चुनाव का पहला दिन

असम. असम में लोकसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को जारी मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार है। पहले दो घंटे में 12 लगभग फीसदी मतदान हुआ है। संसदीय चुनाव के पहले चरण में त्रिपुरा की एक सीट त्रिपुरा (पश्चिम) में आज कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरुआती तीन घंटे में 20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
दूरदराज के मतदान केंद्रों में पारंपरिक वेशभूषा पहने बडी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग वोट डालने के लिए लंबी कतारों में लगे हैं। हर जगह उत्सव का माहौल हैं। हालांकि राजधानी अगरतला के शहरी इलाकों में नजारा बिल्कुल अलग था। शुरुआती दो घंटे तक मतदान केंद्र सूनसान थे, लेकिन धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, तस्वीरों में देखिए 16वीं लोकसभा चुनाव का पहला दिन-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS