15वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन हुआ प्रश्नकाल, नीतीश कराएंगे बिहार बंद

15वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन हुआ प्रश्नकाल, नीतीश कराएंगे बिहार बंद
X
आज 15वीं लोकसभा के आखिरी सत्र का आखिरी दिन है।
नई दिल्ली. पंद्रहवी लोकसभा के शीतकालीन सत्र की विस्तारित बैठक के आखिरी दिन लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही हुई, जो पहले तेलंगाना मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ती रही थी। भाजपा के सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने प्रश्नकाल चलने और सदन में साजगार माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय, आपकी नजरे इनायत हुई, आपने मौका दिया इसके लिए शुक्रगुजार हूं। इतना साजगार माहौल है, इससे यह संदेश जायेगा कि संसद में सिर्फ हंगामा नहीं, काम भी होता है।
इस पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि आपने मेरी बात मानी और शांत हो गए, इसलिए ऐसा संभव हो पाया। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर शाहनवाज हुसैन और उनकी पार्टी के उदय सिंह ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने का विषय उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा था। उन्होंने सरकार पर बिहार से भेदभाव करने का भी आरोप लगाया था। जदयू के सदस्यों ने भी इस विषय को उठाया था। हालांकि सदस्य अध्यक्ष के इस आश्वासन पर शांत हो गए कि यह संसद सत्र का अंतिम दिन है और सदस्य इस विषय को शून्यकाल में उठा सकते हैं।
आज 15वीं लोकसभा के आखिरी सत्र का आखिरी दिन राहुल गांधी की सिफारिश वाले 6 बिलों का पेंच लोकसभा के सत्र को ना बढ़ाए जाने के चलते फंसे रह गए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पहले ही कह दिया गया था कि अगर ये बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाए तो इन्हें अध्यादेश के जरिए लाया जाएगा।
ये हैं राहुल के 6 बिल
1. न्यायिक जवाबदेही बिल, 2010
2. व्हीसिल ब्लोवर प्रोटेक्शन बिल, 2011
3. समय पर सेवाएं पाने और उनकी सुनवाई का अधिकार, 2011
4. विदेशी और गैर सरकारी अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में रिश्वत निरोधी बिल, 2011
5. भ्रष्टाचार निरोधी बिल (संशोधित), 2013
6. पब्लिक प्रॉक्यूरमेंट (सरकारी खरीद) बिल, 2012
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ना दिए जाने पर नितिश सरकार ने बिहार बंद का एलान किया-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 9
  • 10

  • Next Story