अमेरिका में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, तीन की मौत

X
By - haribhoomi.com |25 Jan 2014 6:30 PM
वाशिंगटन से करीब 60 किलोमीटर दूर उपनगरीय इलाके में स्थित एक मॉल में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।
कोलंबिया. अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन से करीब 60 किलोमीटर दूर उपनगरीय इलाके में स्थित एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हावर्ड काउंटी पुलिस ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिये दी है।
पुलिस के मुताबिक कोलंबिया मॉल में हुई घटना में मरने वालों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। लोगों को मॉल से सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस अंदर घुस चुकी है। माना जा रहा है कि मॉल सुरक्षित है।
ट्वीट में कहा गया है कि लोगों को बाहर निकलने के लिए पुलिस का इंतजार करना चाहिए। पुलिस जब मॉल के अंदर गई तो उसे तीन शव मिले। इनमें एक शव के नजदीक बंदूक और हथियार मिले। गोलीबारी की मंशा और पीड़ितों के बारे विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इस मॉल में करीब 200 स्टोर हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर
नीचे की स्लाइड्स में देखिए घटनास्थल की तस्वीरें-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS