आपको चौंका देगा परेश रावल की जायदाद का ब्योरा, गुजरात के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं परेश

नई दिल्ली. खुद को तमाम सियासी विवादों से परे रखने की कोशिश करने वाले परेश रावल इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग का लोहा सभी मानते हैं, लेकिन राजनीति के मंच में उनका किरदार कितना दमदार रहेगा, यह फैसला बहुत जल्द मतदाता कर देंगे।
लेकिन परेश रावल ने चौंका दिया है। मंगलवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया, तो उनके हलफनामे ने निगाहें खींची। वो जीतेंगे या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन पर्चा भरते ही वो एक मामले में सबसे आगे जरूर निकल गए हैं।
दिग्गज अभिनेता और अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार परेश रावल गुजरात के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ है।
जायदाद के मामले में उन्होंने नवसारी से अपने पार्टी सहयोगी सी आर पाटिल को पीछे छोड़ दिया है। परेश रावल ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके सामने कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की चुनौती होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS