यूक्रेन जाएगी रूसी सेना, रूसी संसद से मिली इजाजत

यूक्रेन जाएगी रूसी सेना, रूसी संसद से मिली इजाजत
X
रूस की संसद ने राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन में अपनी सेना भेजने की इजाजत दे दी है।

मॉस्को. रूस अपनी सेना यूक्रेन भेजने को तैयार है। रूस की संसद ने राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन में अपनी सेना भेजने की इजाजत दे दी है। रूस की संसद ने अमेरिका की इस चेतावनी के बावजूद यह मंजूरी दी है कि मॉस्को को ऐसी किसी तैनाती का ‘खामियाजा’ भुगतना पड़ेगा। पुतिन के अनुरोध को रूस की संसद ने एकमत से मान लिया।

यूक्रेन में तीन महीने से जारी राजनीतिक संकट वहां स्थित क्रीमिया नाम के रूसी प्रायद्वीप में बढ़ती अस्थिरता के बीच और गहरा गया है। रूस की नौसेना करीब 250 साल से क्रीमिया में रही है।
करीब 20 लाख की आबादी वाले क्रीमिया पर रूस समर्थक सेना का नियंत्रण है। क्षेत्र की सरकारी इमारतों पर रूस का झंडा फहराया गया है और टेलीविजन केंद्रों के साथ-साथ हवाई अड्डों को काबू में कर लिया गया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें, क्‍या कहना है राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति ओबामा का-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story