मोदी को मिली बनारस सीट, जोशी जाएंगे कानपुर, दिल्‍ली की सातों सीट का भी फैसला

मोदी को मिली बनारस सीट, जोशी जाएंगे कानपुर, दिल्‍ली की सातों सीट का भी फैसला
X
भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी, दिल्‍ली समेत 12 राज्‍यों के उम्‍मीदवारो के नाम घोषित किए गए

नई दिल्‍ली. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की सीट को लेकर लगाई जा रही अटकलें अब साफ हो गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे। मुरल मनाेहर जोशी कानपुर से भाग्‍य आजमाएंगे। राजनाथ लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्दू की जिद के बाद भी उन्‍हें अमृतसर से टिकट नहीं मिल पाया।अमृतसर से अरूण जेटली चुनाव लड़ेंगे। नरेंद्र मोदी की सीट को लेकर भाजपा में अंदरूनी कलह एक महीन से चल रहा था। भाजपा ने अपनी इस चौथी लिस्‍ट में 12 राज्यों के 98 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया है।

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी मोदी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार नहीं थे तो दूसरी तरफ मोदी को गुजरात से ही चुनाव लड़ने की बात कहकर अमित साह ने सीटों को लेकर और आशंकाएं बढ़ा दी थीं। बनारस सीट को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। यही कारण है कि मुरली मनोहर जोशी और मोदी समर्थकों के आपसी झगड़े भी सामने आए। वहीं खबर है कि कल्‍याण सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। कलराज मिश्र देवरिया से लड़ेंगे।

कल्‍याण सिंह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन एटा से उनके बेटे राजवीर का टिकट दिया गया है। कैराना से हुकुम सिंह को उम्‍मीदवार बनाया गया है। गुडंगांव से राव इंद्रजीत सिंह को टिकट मिला है। उमा भारती झांसी से चुनाव लड़ेंगी। पटना साहिब से शत्रुध्‍न सिंहा का टिकट दिया गया है। सूत्र के मुताबिक 19 मार्च को गुजरात की सीटों का फैसला होगा। मेनिका गांधी को पीलीभीत से टिकट दिया गया है।

भाजपा की दिल्‍ली सीट का हाल - हर्षबर्धन चांदनी चौ से चुनाव लड़ेंगे। मिनाक्षी लेखी को नई दिल्‍ली की उम्‍मीदवारी मिली है। नोर्थ-ईस्‍ट से मनोज तिवारी, परवेश वर्मा पश्चिमी दिल्‍ली से उम्‍मीदवार हें। विनाेद विधूड़ी दक्षिणी दिल्‍ली से, नार्थ वेस्‍ट से उदितराज चुनाव लड़ेंगे। पूर्वी दिल्‍ली से महेश गिरी उम्‍मीदवार करेंगे।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, किसको कहां से सीट मिलने की थी उम्‍मीद-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story