अर्जुन पुरस्कार के लिए पात्रता दिशानिर्देश जारी

X
By - haribhoomi.com |3 Jan 2014 6:30 PM
अर्जुन पुरस्कार देने की पात्रता में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए खेल मंत्रालय ने पात्रता दिशानिर्देश जारी किए हैं।
नई दिल्ली. अर्जुन पुरस्कार देने की पात्रता में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए खेल मंत्रालय ने फैसला किया कि 90 प्रतिशत वेटेज विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और आलंपिक (ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और पैरालांपिक), एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दी जाएगी।
युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को ये दिशानिर्देश जारी किए जो इस वर्ष 2014 से लागू होंगे। विज्ञप्ति के अनुसार ओलंपिक और पैरालंपिक के पदक विजेताओं के नाम पर उनके पदक के प्रकार के आधार पर स्वत: ही राजीव गांधी खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा, बशर्ते उन्हें पहले ही इनमें से कोई पुरस्कार नहीं मिला हो।
ओलंपिक के बाद अधिकतम वेटेज विश्व कप, विश्व चैम्पियनशिप (चार साल में एक बार होने वाली) को दी जाएगी जबकि इसके बाद एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल का नंबर आएगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या है नए नियम-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS