देश के आखिरी छोर पर खड़े आदमी का विकास पहली प्राथमिकता : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में जिन बिंदुओं का उल्लेख है, उसे पूरा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा, 'हमें सामुहिक प्रयास से देश की तरक्की के लिए काम करना होगा। हम जनता की उम्मीदों के दूत हैं'। मोदी ने कहा, 'हमें देश के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए सोचना होगा। हमें देश से गरीबी मिटानी होगी। गरीबों को ताकत देना है'।
उन्होंने कहा, 'अमीर आदमी तो कहीं भी अपने बच्चे को पढ़ा लेगा लेकिन गरीब आदमी क्या करेगा। इसलिए हमारा पहला प्रयास गरीबों को गरीबी से लड़ने की ताकत देना है। हमें नौजवानों को रोजगार देना होगा। हमारा देश कृषि प्रधान देश है, किसानों का देश है लेकिन यह सिर्फ कहने की बात है'।
उन्होंने कहा,' वास्तव में हम किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाएं हैं। हमें किसानों को पूरी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम सरकार गरीबों के लिए नहीं चलाते हैं, तो ये देश की जनता हमें कभी माफ नहीं करेगी। जमीन के हेल्थ कार्ड से किसानों को फायदा होगा। देश लम्बा इंतजार नहीं करेगा, हमारी आत्मा लम्बा इंतजार नहीं करेगा, इसलिए हमें काम करना होगा'।
उन्होंने कहा, 'हमें बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों पर गलत बयानबाजी नहीं करना चाहिए। हमें मां-बहनों की इज्जत करनी चाहिए। हमारा देश नौजवान देश है। मोदी ने कहा कि श्रम मेव जयते पर अमल करना होगा। हमें देश की पहचान स्कील इंडिया के रूप में बनानी है।
उन्होंने कहा, 'हम मां बहनों की डिग्निटी से खिलवाड़ करते हैं? क्या हम चुप नहीं रह सकते? नारी का सम्मान और सुरक्षा पूरे देश की प्राथमिकता होनी चाहिए'। मोदी ने कहा, 'देश के गरीबों, वंचितों, पीडि़तों के जीवन में आज तक बदलाव नहीं आया है। हमें उनके जीवन में बदलाव करना होगा। देश में वीर पुरूषों की कमी कभी नहीं थी और ना है। दलित, आदिवासियों, मुस्लिमों के जीवन में तमाम कोशिशों के बाद भी बदलाव नहीं आया है। हमें नए तरीके से सोचना होगा'।
उन्होंने कहा,' महात्मा गांधी ने आजादी के आन्दोलन को जनआंदोलन बना दिया था, ठीक उसी तरह हमें विकास को जनआंदोलन बनाना होगा। इससे देश का हर व्यक्ति जुड़ जाएगा। आज जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति यह सोचेगा कि वह देश के लिए काम करता है'।
मोदी ने कहा, 'हमें अभी से पांच सालों का सपना लेकर चलना होगा। मुझे देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला पर देश के लिए जीने का मौका तो मिला है। हमसब को इसी साेच के साथ आगे बढ़ना होगा। देश में हर व्यक्ति के पास घर हो,बिजली हो, पानी हो, यही हमारी प्राथमिकता है। यही हमारा संकल्प है'।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या कहा मुलायम सिंह, सुषमा स्वराज ने-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS