ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य उदघाटन, विजय कुमार ने किया परेड में भारतीय दल का नेतृत्व

X
By - haribhoomi.com |23 July 2014 6:30 PM
इस प्रतियोगिता में 71 देशों के साढ़े चार हजार खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
ग्लासगो. बुधवार देर रात स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 20वें राष्ट्रमंडल खेल का औपचारिक आगाज हुआ। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने सेल्टिक पार्क में आयोजित रंगारंग समारोह में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में करीब दो हजार से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। ये खेल तीन अगस्त तक चलेंगे। इस दौरान 71 देशों के साढ़े चार हजार खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
खेल गांव सेल्टिक पार्क को स्कॉटलैंड में फुटबॉल के घर के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर यूरोप की सबसे बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जो करीब सौ मीटर लंबी, 11 मीटर ऊंची है और इसका वजन करीब 38 टन है। इस पर शहर में फैले आयोजन स्थलों को देखा जा सकेगा।
रंगारंग उद्घाटन समारोह को दुनिया भर में करीब डेढ़ अरब लोग ने टीवी पर देखा. इस सामारोह में एक स्टेज बनाया गया था जो पूरे मैदान को ढंक रहा था। इसी रंगीन रास्ते से खिलाड़ीयों ने परेड किया। लंदन ओलंपिक में रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। इस प्रतियोगिता में भारत के 224 एथलीट 14 खेलों की करीब 250 मेडल स्पर्धाओं में शिरकत करेंगे। पिछले 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर 495 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। इन एथलीटों ने 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीते थे।
भव्य खेल गांव के लिए दो लाख 60 हज़ार फर्नीचर और अन्य उपकरणों को लंदन के ओलंपिक गांव से लिया गया है। इस कॉम्पलेक्स पर 2009 में काम शुरू हुआ थो, जो इस साल जनवरी में निर्धारित अपने तय समय से पहले ही पूरा हो गया था।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, ग्लासगो कॉमनवेल्थ से जुड़ी और बातें-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS