पाक की तरफ से जारी गोलीबारी में भारत के दो जवान शहीद, दो घायल

X
By - haribhoomi.com |2 Jan 2015 6:30 PM
नए साल की पूर्व संध्या को जारी सीजफायर उल्लंघन की ताजा कड़ी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था और सात अन्य लोग घायल हुए थे।
श्रीनगर. पाकिस्तान की ओर से नए साल की पूर्व संध्या से जारी फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि दो घायल हो गए। जवानों के शहीद होने की घटना शुक्रवार रात की है। पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से जम्मू कश्मीर के कठुआ और सांबा जिलों के सीमावर्ती इलाकों में भी शुक्रवार रात से लगातार गोलबारी जारी है, जिसमें भारतीय गांवों और 13 सीमा चौकियों को निशाना बनाया गया है। इस गोलाबारी से एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य नागरिक घायल हो गए।
नए साल की पूर्व संध्या को जारी सीजफायर उल्लंघन की ताजा कड़ी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था और सात अन्य लोग घायल हुए थे। भारत की जवाबी कार्रवाई में शुक्रवार तक पांच पाकिस्तानी रेंजर मारे जा चुके हैं।बीएसएफ महानिरीक्षक राकेश शर्मा के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे से सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकियों तथा असैनिक इलाकों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागने शुरू कर दिए।
राकेश शर्मा के मुताबिक, 'बीएसएफ के जवानों ने माकूल जवाब दिया, जिससे दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी जो शनिवार तड़के तीन बजे बंद हुई।' शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान ने सुबह सात बजे से फिर असैनिक इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और मोर्टार दागने शुरू कर दिए। यह रुक-रुक कर जारी है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, घाटी से जारी है लोगों का पलायन -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS