Logo
election banner
Aaj Ka Rashifal, 2 May 2024: ग्रह गोचर के हिसाब से आज गुरुवार को आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 2 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 1 May  2024: गुरुवार 2 मई 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज बैसाख माह की नवमी तिथि है। चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम महाराज जी (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि तक गुरुवार यानी 2 मई 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:54
सूर्यास्त: संध्या 06:53 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा- आज के दिन दही या धनिया का सेवन करके यात्रा पर जाएं 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 12:41 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:47 से 16:55  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:57 से 08:57 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:57 तक चंचल 
दोपहर 12:57 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:58 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:32 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
समय आपके पक्ष में है उसका लाभ लें। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी को दुख ना पहुंचाएं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से आपको लाभ होगा। रोजगार प्राप्त के प्रयास में आपको सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 15,  शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
दोस्तों के साथ पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। रचनात्मक कार्यों में आप लगे रहेंगे। कारोबारी वृद्धि का प्लान बनाएंगे। समय की अनुकूलता आपके पक्ष में रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी वर्क करने से बचें।
लकी नंबर: 21,  शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
भाषा का उपयोग बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो काम भी बिगड़ सकता है। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। फैमिली के साथ मनोरंजन समय व्यतीत होगा। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। आज दौड़ धूप आपको ज्यादा रहेगी। 
लकी नंबर: 11,  शुभ रंग: भूरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज दिन भर थकान और कमजोरी बन रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। उन्नत के मार्ग आपके पक्ष में रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको हेल्प प्राप्त होगी। मित्रों की सहायता करने का आपको चांस मिलेगा। समय आज अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 9,  शुभ रंग: ग्रे

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
व्यर्थ के विवाद में न उलझे। ऑफिस या बिजनेस में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा आपके मन में होगी। कुसंगति ना करें नशे से दूर रहे।
लकी नंबर: 11,  शुभ रंग: भूरा

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
उन्नत मार्ग पर आप आगे बढ़ेंगे। यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य आपके पक्ष में होने से आप प्रसन्न रहेंगे। गिफ्ट मिल सकता है।
लकी नंबर: 19,  शुभ रंग: नारंगी

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
स्वास्थ्य आज आपका खराब रह सकता है। बात को ज्यादा ना बढ़ाएं बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। मित्रों की हेल्प से मानसिक शांति मिलेगी। किसी मनोरंजन जगह पर आप जा सकते हैं। जिससे कुछ सुकून मिलेगा।
लकी नंबर: 26,  शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पार्टनर की हेल्प मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगा। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।
लकी नंबर: 29,  शुभ रंग: नीला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। समय आपके पक्ष में हैं कोई आवश्यक वस्तु आप खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर परिवर्तन होने से आपको लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आज आप घूमने जा सकते हैं। जिससे मानसिक शांति आपको प्राप्ति होगी।
लकी नंबर: 31,  शुभ रंग: केसरिया

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
बड़ी में संयम के साथ शब्दों का प्रयोग करें। यात्रा के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। कहीं तीर्थ दर्शन भी आप कर सकते हैं। धर्म कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बनेगा। लाभ का अवसर आपके पक्ष में रहेगा।
लकी नंबर: 11,  शुभ रंग: हरा

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज आपको चोट लग सकती है। सावधानी बरते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। पार्टनर के साथ व्यर्थ में विवाद होंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर आपकी फीलिंग का ध्यान रखेगा।
लकी नंबर: 18,  शुभ रंग: येलो

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
पुरानी परेशानी का आज समाधान मिलेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण सामंजस्य रखने में मदद करेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। कोई यात्रा कैंसिल होने से राहत मिलेगी।
लकी नंबर: 14,  शुभ रंग: ऑरेंज

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]
दूरभाष 9540881573

jindal steel Ad
5379487