Logo
election banner
Aaj ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 2 मई का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है।

2 May ka Ank Rashifal: आज 2 मई 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (2/05/2024, 2+5+2+2+4=15)को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 2 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही साथ सतर्क रहने की आवश्यकता है कि कोई आपके काम ना बिगड़े। अनजान व्यक्ति से तो खास तौर से सावधान रहे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज समान है इसलिए अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। 

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे, अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था और काफी लंबा समय पहले से ही हो चुका था तो अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी और धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया आरंभ करने की सोच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारे परेशानियां दूर होने की संभावना है।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा।  अगर किसी भी समय आपको परेशानी स्वास्थ्य संबंधित आ रही थी तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की आवश्यकता है परंतु धन आने की भी संभावना है।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। वहीं पर जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे वह भी खुलेंगे। जिस वजह से आपके मन में प्रशंसा आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं जो लोग सिंगल हैं उन लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में परंतु मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे। अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। परंतु आज धन खर्च भी होगा धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें क्योंकि धन खर्च होने की संभावना है।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने पढ़ने जा सकते हैं या तो आप अकेले जा सकते हैं घूमने फिरने या आप किसी व्यक्ति के साथ अपने लाइफ पार्टनर के साथ जा सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। 

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाए। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे और आज घर में कोई कार्य निकल सकता है। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।

jindal steel Ad
5379487