Logo
election banner
UP Weather: यूपी के मौसम में दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

UP Weather: यूपी के मौसम में दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद एक बार फिर गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर पश्चिम में एक्टिव होने जा रहा है। जिसके कारण बारिश की संभावना बन रही है। वहीं कई जगह पर हीटवेव चलने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश भी देखी गई।

40 डिग्री से ऊपर तापमान
यूपी में अभी कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान रात में भी लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक जितना हो सके तेज धूप में निकलने से बचें।  इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं भी चल रही हैं।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं फतेहपुर, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नजीबाबाद, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

5379487