Logo
election banner
MI vs KKR Match Report: कोलकाता ने मुंबई को उसी के घर में 24 रन से हरा दिया। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 145 रन पर सिमट गई।

MI vs KKR Match Report: आईपीएल का 51वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत लिया। कोलकाता ने मुंबई को घर में 10 रन से मात दे दी। वेंकटेश अय्यर ने 70 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 169 रन तक पहुंचाया। उनसे पहले टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। मुंबई के गेंदबाजों ने मैच में अच्छी और कसी हुई बॉलिंग की। लेकिन बल्लेबाज उस तरह अपना काम अंजाम नहीं दे पाएं। मुंबई की यह लगातार चौथी हार है। वहीं, इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें करीब-करीब खत्म हो गई। 

वेंकटेश अय्यर ने खेली 70 रन की पारी 
मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 56 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत ने दिला पाए। कोलकाता के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया। कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे अधिक 70 रन बनाए। आखिर के ओवर्स में आंद्रे रसेल ने 42 रन बनाए। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह और नुवान थुषारा ने 3-3 विकेट लिए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट झटके। पहली बार मुंबई की गेंदबाजी अच्छी लय में दिखी, लेकिन बल्लेबाजी एक बार फिर फेल हो गई। 

मुंबई का टॉप ऑर्डर फेल, कप्तान फिर नहीं चले 
मुंबई 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। उसका टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल हो गया। ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 56 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही मुंबई की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर से सस्ते में आउट हो गए। कोलकाता की तरफ से मिचेल स्टॉर्क ने 4 विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट लिए।  

5379487