Logo
election banner
Sarvesh Singh Passes Away:उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया। एक दिन पहले ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान सर्वेश सिंह बूथ पहुंचे थे और मतदान किया था।

Sarvesh Singh Passes Away:उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया। एक दिन पहले ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान सर्वेश सिंह बूथ पहुंचे थे और मतदान किया था। सर्वेश सिंह की अचानक मौत होने से पार्टी और पूरा क्षेत्र गम में डूब गया है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि  दिल का दौरा पड़ने के कारण सर्वेश सिंह का निधन हुआ, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चार बार विधायक रह चुके थे सर्वेश सिंह
सर्वेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक कद्दावर शख्सियत के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। वह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक और 2014 में सांसद रहे। सर्वेश कुमार सिंह 1991, 1993, 1996, 2002 और 2012 में ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। इलाके में सर्वेश कुमार सिंह बेहद लोकप्रिय थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वेश सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।

सर्वेश कुमार सिंह के बेटे हैं विधायक
साल 2014 में सर्वेश कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी। हालांकि, 2019 के आम चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट एसटी हसन से चुनाव हार गए थे। सर्वेश कुमार सिंह के बेटे सुशांत सिंह यूपी के बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान सर्वेश कुमार सिंह चुनाव प्रचार समेत दूसरी चुनावी गतिवधियों में सक्रियता से हिस्सा लिया था। 

मुरादाबाद के डीएम ने क्या कहा?
मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया है कि सर्वेश सिंह की मौत से चल रही चुनाव प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वोटों की गिनती तय कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को ही होगी। डीएम ने कहा कि अगर चुनाव नतीजों में बीजेपी को जीत हासिल होती है, तो इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। अगर बीजेपी इस सीट से नहीं जीत पाती है तो चुनावी प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। 

कैंसर से जूझ रहे थे सर्वेश कुमार सिंह
बता दें कि सर्वेश कुमार सिंह कैंसर के मरीज थे। वह 71 वर्ष के थे। सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा के रतुपुरा गांव के रहने वाले थे। वे एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। सर्वेश कुमार सिंह के पिता राजा रामपाल सिंह कांग्रेस के टिकट से ठाकुरद्वारा से चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके थे। इसके साथ ही एक बार संसद भी चुने गए थे।

मुरादाबाद में शुक्रवार को हुई 60% वोटिंग
मुरादाबाद में शुक्रवार को पहले चरण के चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में 20.56 लाख से अधिक वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें पूरे राज्य में 57.54% मतदान हुआ। मुरादाबाद में लगभग 60% मतदान हुआ। यह आंकड़ा साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए मतदान के आंकड़ों से थोड़ा कम है। 

5379487