Logo
election banner
UP Board Result 2024 Out: यूपी बोर्ड ने शनिवार(20 अप्रैल) की दोपहर 2 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और  upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

UP Board Result 2024 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) ने 20 अप्रैल, शनिवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। UP Board के सचिव दिब्यकांत शुक्ल और शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दोपहर 2 बजे नतीजे जारी किए। यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। इसके अलावा NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर भी रिजल्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2024: वेबसाइट हैंग होने पर इन 4 तरीकों से ऐसे देखें फटाफट रिजल्ट, इस नंबर पर तुरंत करें मैसेज

12वीं में 408 छात्रों के 96% से ज्यादा नंबर
यूपी बोर्ड ने टॉपर की लिस्ट कर दी है। लिस्ट के अनुसार इस बार 408 स्टूडेंट्स ने 96 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए। जिसमें दूसरे स्ठान के लिए 6, तीसरे स्ठान के लिए 5, चौथे स्ठान के लिए 7, 5वें स्ठान के लिए 17 स्टूडेंट्स शामिल है। 

लड़कियों ने फिर मारी बाजी
यूपी बोर्ड 10वीं में 89.55% छात्र पास हुए हैं। इसमें लड़कियां का पासिंग परसेंट 93% और लड़कों का 86% रहा है। वहीं 12वीं में इस बार 82.60% छात्र पास हुए हैं। 12वीं में कुल 82.60% पास छात्रों में से लड़कियों का पासिंग परसेंट 88.42 है। जबकि 77.78 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर 

  • रैंक 1- प्राची निगम(सीतापुर)- 591/600- 98.50%
  • रैंक 2- दीपिका सोनकर(फतेहपुर)- 590/600- 98.33%
  • रैंक 3- नव्या सिंह(सीतापुर)- 588/600- 98%
  • रैंक 3- स्वाती सिंह(सीतापुर)- 588/600- 98%
  • रैंक 3- दीपनशी सिंह सेंगर(जालौन)- 588/600- 98%

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर  

  • रैंक 1- शुभम वर्मा (सीतापुर)- 489/500
  • रैंक 2- विष्णु चौधरी (बागपत)- 488/500 
  • रैंक 2- काजल सिंह(अमरोहा)- 488/500
  • रैंक 2- राज वर्मा(सीतापुर)- 488/500 
  • रैंक 2-  कशिश मौर्य(सीतापुर)- 488/500 
UP Board Class 12th Result topper
UP Board 10th Topper List

हाईस्कूल में टॉप-10 में 159 और इंटर के टॉप-3 में 12 स्टूडेंट्स शामिल 
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में टॉप-10 में 159 स्टूडेंट्स छात्र-छात्राएं हैं। वहीं इंटर के टॉप-3 में 12 बच्चों ने बाजी मारी है। सीतापुर के शुभम वर्मा ने 500 में 489 मॉर्क्स हासिल किए। जबकि 488 नंबर पाकर 6 छात्र सेकेंड टॉपर और 487 नंबर पाकर तीसरे नंबर पर 5 छात्र हैं।

17 दिन में हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थी। बोर्ड का लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ था। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए 8265 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 55,25,308 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें हाई स्कूल के 29.47 लाख और इंटर के 25.77 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि परीक्षा में 52 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस साल 3.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है। इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। वहीं 3.01 करोड़ कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च(12 वर्किंग डे) तक पूरी की गई।

33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी
यूपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स को कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। अगर किसी सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम मार्क्स आएं हों, तो स्टूडेंट को उस सब्जेक्ट में फेल माना जाता है। फेल हुए स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अगर कोई स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी पास नहीं हो पाता, तो उसे अगले साल बोर्ड एग्जाम देना होगा।

2023 में 10वीं में 89% और12वीं में 75% स्टूडेंट्स पास
2023 में 10वीं में 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा था। वहीं 12वीं का कुल रिजल्ट 75.52% रहा था। इसमें 69.34% छात्र और 83% छात्राएं पास हुई थीं। पिछली बार भी 17 दिनों में एग्जाम हुआ था और 14 दिन में कॉपियां चेक गई थीं।

2023 में हाईस्कूल में सीतापुर की बेटी प्रियांशी ने मारी थी बाजी
पिछले साल 2023 में 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था। हाईस्कूल में 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए थे। इसमें सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंक(98%) लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। दूसरे स्ठान में कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय के 587 अंक(97.83%) आए थे। वहीं तीसरे स्ठान में अयोध्या की मीसखत नूर के भी 587 अंक(97.83%) आए थे। 

2023 में इंटर में महोबा के शुभ छापरा ने किया था टॉप
पिछले साल यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट भी हाईस्कूल के साथ 25 अप्रैल को जारी हुआ था। इसमें महोबा के शुभ छापरा ने 500 में से 489 अंक(97.80%) लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। दूसरे स्ठान में पीलीभीत के सौरभ गंगावार के 486 अंक(97.20%) आए थे। वहीं तीसरे स्ठान में इटावा की अनामिका के भी 486 अंक(97.20%) आए थे।

5379487